{"_id":"586d427a4f1c1bb61e158548","slug":"sonipat-without-notice-action-taken-businessmen-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नोटिस की कार्रवाई, बंद करेंगे बाजार : व्यापारी अतिक्रमण करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना नोटिस की कार्रवाई, बंद करेंगे बाजार : व्यापारी अतिक्रमण करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा : एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत।
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
दुकानों के आगे थड़ों को तोड़ती जेसीबी मशीन
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने बुधवार को शहर में कई जगह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके तहत जेसीबी से व्यापारिक प्रतिष्ठानों की ग्रिल व चबूतरे तोड़े गए और सामान भी जब्त किया गया। वहीं, अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर कड़ा विरोध शुरू हो गया है और व्यापारियों ने नोटिस दिए बिना इस तरह की कार्रवाई करने का आरोप अधिकारियों पर लगाया है। व्यापारियों ने इसको लेकर आपात बैठक बुलाई, जिसमें वीरवार को दोपहर तक रेस्ट हाउस से लेकर सुभाष चौक व कच्चा क्वार्टर मार्केट तक बंद रखने का फैसला लिया गया। उसके बाद डीसी से मिलकर अपने नुकसान व अतिक्रमण हटाने गई टीम के अभद्रता करने की बात बताई जाएगी। वहीं, मंत्री कविता जैन के पति व भाजपा मीडिया प्रभारी राजीव जैन से मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो रविवार को बैठक करके सोमवार से सोनीपत बंद किया जाएगा।
शिकायत मिलने के बाद चलाया अभियान
प्रशासन की ओर से बुधवार को एसडीएम निशांत यादव के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान पिछले दिनों मिली शिकायत के आधार पर चलाया गया, जिसमें शहर के बाजारों में दुकानदारों के अवैध रूप से दुकान बढ़ाने की बात कही गई थी। इसके अलावा दुकान के बाहर सामान रखने की शिकायत की गई थी। इसके तहत एसडीएम निशांत यादव ने प्रशासनिक व पुलिस अमले के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। सबसे पहले गीता भवन चौक और उसके बाद रेलवे रोड पर दुकानदारों का सामान सड़क से हटाया गया। उसके साथ ही रेलवे रोड पर स्थित बैंक के सामने रखे जनरेटरों को हटवाया गया। वहां से टीम सुभाष चौक पर पहुंची और वहां कोचिंग सेंटरों, अस्पताल, बैंकों, दुकानों व होटलों के सामने सड़क पर रखा सामान जब्त किया। वहां से दो कारें व एक दर्जन बाइक भी जब्त की गईं। उसके बाद कच्चे क्वार्टर मार्केट में शोरूम व दुकानों के सामने बने चबूतरे, ग्रिल व सीढ़ियां तोड़ी गईं। जेसीबी मशीन से सुभाष चौक से कच्चे क्वार्टर तक के सभी शोरूम व दुकानों पर यह कार्रवाई की गई, जिसके तहत जेहलम ज्वैलर्स पुराना व नया, जैन संस ज्वैलर्स, बिशन संस ज्वैलर्स, निक्की ज्वैलर्स, फास्ट फूड कार्नर आदि पर कार्रवाई हुई।
डीसी से मिलेंगे व्यापारी
दुकानदारों ने बिना नोटिस के इस तरह की कार्रवाई करने पर नाराजगी जताई, लेकिन टीम ने किसी की नहीं सुनी और वह अतिक्रमण को हटाते रहे। एसडीएम निशांत यादव ने दुकानदारों से कहा कि यह कार्रवाई होती रहेगी और शहर में जिसने भी इस तरह से अतिक्रमण किया हुआ है उनको अपनी दुकान व शोरूम के आगे से अवैध शेड, चबूतरा, सीढ़ी हटानी होगी और ऐसा नहीं करने पर उनको जेसीबी से तुड़वा दिया जाएगा। व्यापारी नेताओं ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि जब किसी तरह का पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया तो ऐसे तोड़फोड़ नहीं की जा सकती है। इस तरह से प्रशासन ने अपनी मनमानी की है और इसको लेकर वह सोनीपत बंद तक कर देंगे, लेकिन उससे पहले डीसी व मंत्री के पति से मिला जाएगा, जिससे प्रशासन अपनी गलती माने और उनका सामान खुद वापस लौटाए।
विज्ञापन
आज दो घंटे बंद रहेगा बाजार, फिर अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी
दुकानों के आगे तोड़फोड़ करने का पता अन्य व्यापारियों को भी लगा तो वह सभी बुधवार की देर शाम कच्चा क्वार्टर मार्केट में मीटिंग के लिए इकट्ठा हो गए। जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला, महासचिव नरेंद्र धवन, पवन तरेजा, विनोद गुप्ता, राजवीर सैनी, राजकुमार, राजेश वर्मा, सुशील शियाल, मुकेश वर्मा, कमल हसीजा आदि बैठक में पहुंचे। इसमें प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत किया गया है और प्रशासन को खुद ही आकर जब्त किया गया सामान लौटाना पड़ेगा, क्योंकि जब कभी व्यापारियों की जरूरत पड़ती है तो प्रशासन उनके पास दौड़कर आता है और अब इस तरह की कार्रवाई कर रहा है। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वीरवार को दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रखा जाएगा और इस बीच ही 11 बजे सभी इकट्ठा होकर डीसी से मिलने जाएंगे। उनको नुकसान के बारे में बताया जाएगा और जिस तरह की अभद्रता की गई है, उसके बारे में बताया जाएगा। उसके बाद मंत्री कविता जैन के पति व भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन से मिला जाएगा। उसके बाद भी बात नहीं बनती है तो रविवार को एक बड़ी मीटिंग बुलाकर सोमवार से सोनीपत बंद का ऐलान कर दिया जाएगा।
मंत्री के पति से मोबाइल पर बात करानी चाही तो उसे जब्त कर लिया
जिस समय सुभाष चौक से कच्चा क्वार्टर मार्केट की ओर अतिक्रमण हटाने को जेसीबी चलाई जा रही थी, उसी समय एक दुकान मालिक ने एसडीएम निशांत यादव को सिफारिश के लिए अपना फोन थमा दिया। व्यापारी से फोन लेकर एसडीएम ने काट दिया और उसे अपने पीए को देकर जब्त करा दिया। इसको लेकर भी व्यापारियों में काफी रोष है। व्यापारियों ने कहा कि वह मंत्री कविता जैन के पति व भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन का फोन था और उन्होंने खुद ही बात कराने के लिए कहा था। इस कारण ही मोबाइल दिया गया था।
नुकसान का भुगतान हो
प्रशासन ने पूरी तरह से गलत किया है। उसे पहले अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस देना चाहिए था। अधिकारी पूरी तरह से मनमानी पर उतर आए हैं। नुकसान भुगतान किया जाए, नहीं तो व्यापारी बाजार बंद करके विरोध जताएंगे। इस मामले में मंत्री कविता जैन व भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन से भी मिला जाएगा।
-संजय जैन, प्रधान कच्चे क्वार्टर मार्केट एसोसिएशन
बिना रसीद दिए उठाया सामान
प्रशासन इस तरह नहीं कर सकता है, क्योंकि जिसका भी सामान उठाया गया है उनको रसीद भी नहीं दी गई है। जबकि उसके लिए रसीद दी जानी चाहिए और किसी का अतिक्रमण तोड़ने के लिए पहले नोटिस दिया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं किया। हम इसका विरोध करेंगे, जिसमें पूरा शहर भी बंद किया जाएगा।
-विमल किशोर, व्यापारी नेता व पूर्व पार्षद