फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, weather, accident, highway, injured, haryana

सीजन की पहली धुंध में हाईवे पर दर्जन भर से ज्यादा भिड़े वाहन, दो चालक चोटिल

Thu, 01 Dec 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत Updated Thu, 01 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
sonipat, weather, accident, highway, injured, haryana
मुरथल स्थित हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नवंबर माह के अंतिम दिन बुधवार को जिला सीजन के पहले कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कोहरे ने लोगों को सर्दी के आगमन होने का एहसास दिलाया। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगी। कोहरे के चलते हाईवे पर चलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


जीटी रोड पर जगह-जगह कई वाहनों की भिड़ंत हुई, लेकिन गनीमत रही कि किसी वाहन चालक या सवारी को किसी तरह की क्षति नहीं हुई। हालांकि दो चालक मामूली रूप से चोटिल जरूर हो गए। वहीं, धुंध के कारण रेल यातायात भी प्रभावित रहा, जिससे दैनिक रेल यात्रियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


मुरथल व कुमासपुर के नजदीक हाईवे पर गुजर रही एक दर्जन गाड़ियां कोहरे के चलते आपस में भिड़ गईं। कुमासपुर चौक पर हादसे में दो वाहन चालक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा दिया गया। हाईवे पर दृश्यता 10 मीटर तक थी, जिसकी वजह से गांव कमासपुर चौक के पास सबसे पहले सुबह आठ बजे हाईवे पर एक ट्रक कार से टकरा गया फिर उसके पीछे एक कार फिर उसके पीछे एक और ट्रक और उसके बाद एक के बाद दर्जन भर वाहन आपस में टकरा गए। वहीं, दूसरी ओर मुरथल स्थित हाईवे पर झिलमिल ढाबे के नजदीक ट्रैक्टर सहित आधा दर्जन कारें आपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली बच्चे भी कोहरे के चलते हुए परेशान
बुधवार को अचानक हुई ठंड व कोहरे ने लोगों को थर्राने पर मजबूर कर दिया। कोहरे में सबसे ज्यादा विद्यार्थियों खासकर छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर छोटे-छोटे बच्चे कोहरे व ठंडे मौसम में स्कूल जाने को मजबूर हुए। बुधवार सुबह करीब लगभग 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटने के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए जिससे लोगों ठंड से राहत मिली। मंगलवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे आकर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री नीचे आकर 11 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

ठंड व कोहरा बढ़ने से किसान खुश
बुधवार को कोहरे के साथ-साथ ठंड बढ़ने से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। गेहूं, चना एवं रबी की अन्य फसलों पर गिरते तापमान एवं ओस की बूंदों से फायदा मिलने की उम्मीद जगी है। बीते पखवाड़े तक ठंड का प्रभाव नहीं होने से रबी की फसल में नमी का अभाव हो गया था। गेहूं, चना आदि फसल कमजोर होती जा रही थी। धुंध से फसलों को पर्याप्त नमी मिली है, जिससे फसल को काफी फायदा होगा। आने वाले दिनों में पड़ने वाली ओस भी फसल के लिए काफी फायदेमंद है। कृषि विकास अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुहाड़ कहाना है कि ठंड रबी की फसलों के लिए फायदेमंद है। ठंड रहेगी तो गेहूं उत्पादन भी बढ़ेगा।


दर्जन भर ट्रेनें लेट, यात्री परेशान
सोनीपत, गन्नौर व गोहाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर दर्जन भर ट्रेन प्रभावित रहीं। लंबी दूरी की ट्रेन भी घंटो देरी से पहुंचीं, जबकि पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से करीब आधा से एक घंटे देरी से चलीं। कोहरे के चलते यात्रियों को ट्रेनें प्रभावित होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अंबाला की ओर जाने वाली गाड़ियां
गाड़ी संख्या    देरी
12311    11.16 घंटे
15707    9.10 घंटे
14217    8 घंटे
11057    4.16 घंटे
12919    4.31 घंटे
14095    59 घंटे
64531    1.29 घंटे
12925    2 घंटे

दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ियां
14674    13.37 घंटे
64452    1.08 घंटे
11078    57 मिनट
12058    30 मिनट
14732    1.25 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed