{"_id":"66f8815e6900090aef068d94","slug":"sonipat-was-the-winner-in-the-state-level-school-football-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1007-125265-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राज्यस्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता रहा सोनीपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राज्यस्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता रहा सोनीपत
Sun, 29 Sep 2024 03:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो 14- सोनीपत की फुटबॉल टीम कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में जीतने
सोनीपत। राज्यस्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की लड़कियों की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता की ट्रॉफी जीती है। यह प्रतियोगिता 24 से 27 सितंबर तक कुरुक्षेत्र के शाहबाद मारकंडा स्थित आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि प्रशिक्षक नवीन मलिक ने शिरकत की।
प्रशिक्षक नवीन मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की लड़कियों की टीम ने अंडर-17 आयु वर्ग में अपने सभी मुकाबले जीतते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले के बारे में जिले की टीम का मुकाबला भिवानी के साथ हुआ। मुकाबले में 1-1 की बराबरी रही, इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में जिले की टीम ने 17वीं पेनल्टी लगाकर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि जिले की टीम ने फाइनल मुकाबले में हिसार को 2-0 से हराया। फाइनल मुकाबले में विपांशी ने मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने की बदौलत जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 18 हजार रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।