फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Unique initiative; Walkathon organized to improve gender ratio

Sonipat: अनूठी पहल; लिंगानुपात में सुधार के लिए निकाली वॉकथॉन, एक हजार बेटियों ने लिया हिस्सा

Mon, 11 Dec 2023 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Dec 2023 10:17 PM IST
सार

मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से वॉकथॉन निकाली, विधायक निर्मल चौधरी ने शुभारंभ किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के आठ साल पूरे होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने वॉकथॉन आयोजित किया।  

विज्ञापन
Sonipat: Unique initiative; Walkathon organized to improve gender ratio
लिंगानुपात में सुधार के लिए निकाली वॉकथॉन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लिंगानुपात में सुधार करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से अनूठी पहल की गई। इसके तहत मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें एक हजार से अधिक बेटियों ने हिस्सा लिया। वॉकथॉन का शुभारंभ मुख्यातिथि गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी रहीं।

विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के आठ वर्ष पूर्ण होने पर वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से की गई। इसमें शामिल बेटियों ने नगरवासियों को बेटियों की शिक्षा व संरक्षण के प्रति जागरूक किया। बेटियां नारे लगाती हुई देवडू रोड स्थित ऋषिकुल विद्यापीठ में पहुंची, जहां उनके सम्मान में भव्य आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि विभिन्न विभागों ने मिलकर लिंगानुपात की स्थिति को सुधारने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्वप्न को हरियाणा साकार रूप प्रदान कर रहा है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिशा में सक्रिय हैं, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण बिल पारित करवाया। इसका सीधा लाभ महिलाओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह राजनीति के क्षेत्र में और मजबूती के साथ आगे बढ़ सकेंगी। उन्होंने कहा कि बेटियां कमजोरी नहीं, मजबूत हैं। बेटियों को बहुत अधिकार दिए गए हैं, जिनका दुरुपयोग भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब बेटों को संस्कार देने की जरूरत है। हमें बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं करना चाहिए। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने कहा कि बेटियां रोल मॉडल बनने की दिशा में आगे बढ़ें और गर्व से कहें कि वह बेटी हैं और अपनी मेहनत से आगे बढ़ी हैं। संयोजक डीपीओ प्रवीण कुमारी ने अभियान की जानकारी दी। विधायक निर्मल चौधरी ने पांच महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूर्ण करवाई। इनमें जीवन विहार की मीनाक्षी व अनीता, शिव विहार की कोमल, सोनिया व सुमन शामिल रहीं।

इस दौरान संयोजक एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की डीपीओ प्रवीण कुमारी, नगर पालिका गन्नौर के चेयरमैन अरुण त्यागी, डीईओ नवीन गुलिया, डाॅ. सुभाष, जोगेंद्र राठी, गीता गहलावत, प्राचार्य डाॅ. उमेश मौजूद रहे।


सांस्कृतिक कार्यक्रम से जमाया रंग
कार्यक्रम में डाॅ. रिचा मल्हान व पर्यवेक्षक रेखा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूती देने वाली सफलता की कहानियां सुनाईं। राजकीय विद्यालय मुरथल अड्डा व ऋषिकुल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। वॉकथॉन में नारा लगाने वाली भूमिका व शालू को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सशक्तिकरण की राह में आगे बढ़ रही बाल ग्राम राई की डिंपल, हरप्रीत व निशा को पुरस्कृत किया गया। जिलास्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही नैंसी, अनुराधा व जाह्नवी को भी पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed