{"_id":"58ac8a574f1c1b3d32b230b0","slug":"sonipat-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक व जीजा के भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक व जीजा के भाई की मौत
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
मौत के बाद विलाप करती महिलाएं
- फोटो : bureau
नेशनल हाईवे पर कुमासपुर के पास अपेक्स ग्रीन कंपनी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां काम करते समय ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक व उसके जीजा के भाई की मौत हो गई। दोनों युवक अपने परिवार के साथ यहां पर मजदूरी का काम करते थे। अन्य मजदूरों ने किसी तरह दोनों के शव ट्रैक्टर के नीचे से निकाले और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहां पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दोनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए है। पुलिस ने मामले को इत्तेफाकिया में दर्ज किया है।
मध्यप्रदेश के जिला दामोह के गांव बांसी निवासी राजू (19) व गांव खमरिया शिवलाल निवासी रोहित (18) पिछले छह माह से अपेक्स ग्रीन कंपनी में मजदूरी कर रहे थे। यह दोनों मंगलवार सुबह ट्रेक्टर-ट्राली में ईंट चढ़ा रहे थे, इस दौरान ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में होने से वह पलटने लगा। यह दोनों ट्रैक्टर को पलटने से रोकने के लिए चले गए, लेकिन ट्रैक्टर इनके ऊपर ही पलट गया। इससे दोनों उसके नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह अन्य मजदूरों ने मिलकर इनके शव ट्रैक्टर के नीचे से निकाले। इसकी सूचना देने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाए गए। पुलिस ने वहां आसपास हादसे के बारे में पूछताछ की और उसके बाद मामला इत्तेफाकिया दर्ज कर लिया गया। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है।
अपेक्स ग्रीन कंपनी में ट्रेक्टर के नीचे दबने से दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने सिविल अस्पताल सोनीपत में पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
वशिष्ठ कुमार, जांच अधिकारी, थाना मुरथल