फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Three workers buried after wall of house collapses while digging foundation, one dead

Sonipat: नींव खोदाई के दौरान मकान की दीवार गिरने से तीन मजदूर दबे, एक की मौत

Thu, 28 Mar 2024 11:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Mar 2024 11:32 PM IST
सार

महोबा जिले के गांव बरात पहाड़ी निवासी संतोष के रूप में मृतक की पहचान हुई है।

विज्ञापन
Sonipat: Three workers buried after wall of house collapses while digging foundation, one dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र के छोटूराम कॉलोनी में एक मकान की नींव खोदाई के दौरान साथ वाले मकान की दीवार गिर गई। इसके नीचे मजदूर दब गए और उनमें से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महोबा जिले के गांव बरात पहाड़ी निवासी संतोष के रूप में हुई। हादसा बुधवार का है, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के गांव बरात पहाड़ी निवासी रामजीवन ने बताया कि वह हाल समय में दिल्ली में रहता है, जबकि उनके भाई संतोष हाल समय में खरखौदा शहर में रहते हुए मजदूरी करते थे। वह ठेकेदार इंद्रेश के पास छोटूराम कालोनी में सुमित के एक मकान की नींव खोदने के लिए गए थे। इस दौरान उसके साथी मजदूर मानसिंह व रितेश भी गए थे।
विज्ञापन


रामजीवन का कहना है कि बुधवार को नींव खोदाई के दौरान उनके भाई पर साथ लगते मकान की दीवार भरभरा कर आ गिरी, जिसमें अन्य साथी मजदूर घायल हो गए। बुलडोजर सहायता से उनके भाई को मलबे के नीचे से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे गंभीर हालत में उपमंडल नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उनके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed