फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, stay copy, team

स्टे की कॉपी दिखा टीम को बैरंग लौटाया

Thu, 23 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Thu, 23 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
केएमपी निर्माण में आने वाली दुर्गा कॉलोनी के लोगों को अल्टीमेटम देने गई प्रशासन की टीम को कॉलोनी के लोगों ने स्टे की कॉपी दिखाकर बैरंग लौटा दिया। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि इस तरह से वे अपने घरों को नहीं खाली करेंगे। अगर घरों को खाली कराना है तो प्रशासन ने उन्हें दूसरी जगह घर बनाकर देने होंगे।
विज्ञापन

कॉलोनी मे रहने वाले राजेश यादव, जोगिंद्र सिंह, राजेंद्र चौहान, लेखराज, देव सिंह, रोशनी देवी, अजय राठी, राजेंद्र सिंह, विरेंद्र  व सतीश ने बताया कि गुरुवार को कॉलोनी में राई के नायब तहसीलदार हवा सिंह पूनिया टीम को लेकर पहुंचे थे। जहां नायब तहसीलदार ने कॉलोनी के लोगों को अल्टीमेटम दिया कि वे दो से पांच दिन के अंदर कालोनी को खाली कर दें, ताकि केएमपी के निर्माण को पूरा किया जाए। नायब तहसीलदार के इस अल्टीमेटम का कॉलोनी के लोगों ने ने विरोध किया और कहा कि उनका के हाईकोर्ट में विचाराधीन है, उन्होंने इस बाबत स्टे भी ले रखा है। इसके लिए हाईकोर्ट में 20 मार्च को अगली सुनवाई होनी है। कोर्ट के स्टे के बाद भी प्रशासन उन्हें अल्टीमेटम दे रहा है। इससे कॉलोनी के लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। उन्होंने कहा कि बड़ी मशक्कत से घर का निर्माण किया था, वे यहां पर वर्षों से रह रहे हैं, लेकिन अब प्रशासन उनके घर तोड़ने की कह रहा है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार करेंगे कार्रवाई
नायब तहसीलदार हवा सिंह पूनिया ने कहा कि कॉलोनी के लोगों को अल्टीमेटम देने के लिए टीम वीरवार को दुर्गा कॉलोनी में गई थी। वहां कॉलोनी के लोगों ने उन्हें कोर्ट के स्टे की कॉपी दिखाई। कॉलोनी के लोगों से स्टे की कॉपी ले ली है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट से जो आदेश मिलेगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed