{"_id":"586169824f1c1b8259eebab2","slug":"sonipat-sports-accdmey-open-by-yogeshwar-dutt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव रूखी के पास पांच एकड़ में पहलवानों की नई पौध तैयार करेंगे योगेश्वर दत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव रूखी के पास पांच एकड़ में पहलवानों की नई पौध तैयार करेंगे योगेश्वर दत्त
अमर उजाला ब्यूरो,गोहाना।
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के साथ बैठक में बैठे पहलवान योगेश्वर दत्त।
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलवान योगेश्वर दत्त शादी के बंधन में बंधने के बाद पहलवानों की नई पौध तैयार करेंगे। इसके लिए वह अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। योगी की शादी 16 जनवरी को है। शादी के बाद वह अपने जीवन के दूसरे पड़ाव की शुरुआत करेंगे। वह नेशनल हाईवे रोहतक-गोहाना मार्ग पर गांव रूखी के पास एक भव्य अकादमी बनाने की योजना बना रहे हैं। यह अकादमी पांच एकड़ में बनाई जानी है, जिसमें तीन एकड़ की चहारदीवारी कर दी गई है।
खिलाड़ी तैयार करने में ताकत लगाना चाहते हैं योगी
उपमंडल के भैंसवाल कलां में जन्मे पहलवान योगेश्वर दत्त का सपना है कि वह अपनी खेल अकादमी स्थापित कर व्यवसाय करने की बजाय केवल खिलाड़ी तैयार करने में अपनी ताकत लगाएं। पहलवान योगी का सपना है कि वह देश के लिए ऐसे पहलवान तैयार करें जो देश के लिए पदक लेकर आएं। हालांकि पहलवान योगेश्वर दत्त ने 2018 में होने वाले एशियन गेम्स को अपना आखिरी टूर्नामेंट करार दे चुके है। बातचीत के दौरान अपने फ्यूचर प्लान का जिक्र करते हुए पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि अब वो भारत को ऐसे पहलवान देना चाहते हैं जो ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाए और इसके लिए उन्होंने अपनी अकादमी खोलने का प्लान बनाया है।
अकादमी के लिए मिला स्पॉन्सर
पहलवान योगेश्वर दत्त को उनकी अकादमी के लिए एक स्पॉन्सर मिल गया है। भोपाल की राम कृष्ण धर्मार्थ फाउंडेशन यूनिवर्सिटी ने योगेश्वर की अकादमी को स्पॉन्सर करने का फैसला लिया है। हालांकि शुरुआती दौर में इस अकादमी के उभरते हुए 10 पहलवानों को ये फाउंडेशन स्पॉन्सर करेगी। योगेश्वर दत्त ने बताया है कि उनका लक्ष्य 2020 और 2024 के ओलंपिक के लिए पहलवानों को तैयार करना है।
विज्ञापन
देश का नाम रोशन करेगी नई पौध
पहलवान योगेश्वर दत्त रोहतक रोड पर गांव रूखी के पास नेशनल हाईवे पर पांच एकड़ जमीन पर अकादमी बनाई जाएगी। इसके लिए जमीन खरीद ली गई है। शादी के बाद पहलवान योगी यहां अपनी अकादमी का काम शुरू कराएंगे। उनका दावा है कि यहां पहलवानों की जो पौध तैयार की जाएगी, उससे पूरे देश का नाम रोशन होगा।