{"_id":"58a9e2024f1c1bd257d87356","slug":"sonipat-six-caror-new-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 करोड़ से बनेंगी औद्योगिक क्षेत्र की सड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 करोड़ से बनेंगी औद्योगिक क्षेत्र की सड़के
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
शादीपुर गांव में सड़कों का शिलायांस करते हुए कैबिनेट मंत्री कविता जैन।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि सोनीपत औद्योगिक क्षेत्र में लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने रविवार को हवन के साथ औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों की आधारशिला रखी। वहीं शादीपुर में 75 लाख रुपये से 1200 फुट सड़क व सीवर के अलावा बैंयापुर खुर्द से नरेला रोड पर लगभग एक करोड़ रुपये से बनने वाली 845 मीटर सड़क का शिलान्यास किया।
कविता जैन ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में हर प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी। यहां पार्क का निर्माण भी किया जाएगा, जिसे गुरु गोरखनाथ के नाम पर विकसित किया जाएगा। इसके अलावा भगत सिंह कॉलोनी में भी पार्क बनवाया जाएगा। आरक्षण आंदोलन को लेकर मंत्री ने कहा कि इनेलो व कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। इनेलो-कांग्रेस ने जाट आरक्षण के लिए कोई प्रयास नहीं किए, जबकि भाजपा ने सकारात्मक प्रयास किए हैं। यह सामाजिक मुद्दा है जिस पर इनेलो-कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन, नवीन मंगला, चरण सिंह, सुनीता लोहचब, सुरजीत दहिया, संजीव वलेचा, अनिल गुप्ता, सरदार कंवलजीत, ब्रह्मपाल सैनी, पूर्व सरपंच कृष्ण, मनीष, विष्णु सैनी, महाबीर सैनी, राकेश शर्मा, विष्णु वाल्मीकि, हरपाल, ओमप्रकाश सैनी, प्रदीप पालीवाल, राजीव, नगर निगम के एक्सईएन अशोक मलिक, जेई सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।