फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, rgec circule office close

आरजीईसी का सर्किल ऑफिस बंद, 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट पर संकट

Wed, 05 Apr 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Wed, 05 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
sonipat, rgec circule office close
राजीव गांधी एजूकेशन सिटी - फोटो : bureau
हुड्डा सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल राजीव गांधी एजूकेशन सिटी के लगभग 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इसकी वजह एजूकेशन सिटी में विकास के लिए बनाए जाने वाले सर्किल ऑफिस को बंद किया जाना है। 31 मार्च को कार्यालय ड्यूटी खत्म होने से एक घंटा पहले ही आदेश आए कि सर्किल ऑफिस को बंद कर दिया गया है। इसके बाद उस सर्किल ऑफिस में अगले दिन से काम होना बंद हो गया। सर्किल के एसई को पंचकूला भेज दिया गया तो वहां से चार कर्मचारियों को हुडा कार्यालय में लगा दिया गया, जबकि आउट सोर्स पर लगे पांच कर्मचारियों को अभी तक ड्यूटी के बारे में नहीं बताया गया है, जिससे उनकी नौकरी पर खतरा आ गया है। अब सर्किल ऑफिस की दोनों सब डिवीजन को रोहतक सर्किल से जोड़ दिया गया है, जहां पहले ही तीन सब डिवीजन थीं। अब वहां पांच होने से काम का ज्यादा भार बढ़ेगा।
विज्ञापन

2007 में 2000 एकड़ जमीन की गई थी अधिग्रहीत
कांग्रेस सरकार में तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वर्ष 2007 में लगभग 2000 एकड़ जमीन का राई में अधिग्रहण करके राजीव गांधी एजूकेशन सिटी के नाम से ड्रीम प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसमें विकास के लिए 1200 करोड़ रुपये लगाए जाने थे, जिससे उसे एजूकेशन हब के रूप में तैयार किया जा सके। उसी समय सोनीपत हुडा कार्यालय में राजीव गांधी एजूकेशन सिटी का सर्किल ऑफिस बनाया गया था। उस सर्किल ऑफिस से राजीव गांधी एजूकेशन सिटी सब डिवीजन, हुडा सोनीपत सब डिवीजन, पानीपत सब डिवीजन को जोड़ा गया था। राजीव गांधी एजूकेशन सिटी में अभी केवल 150 करोड़ रुपये का विकास कार्य हो सका है, जबकि आधे से ज्यादा विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजीव गांधी एजूकेशन सिटी के लिए बनाए गए सर्किल ऑफिस को बंद कर दिया है। इसके लिए 31 मार्च की दोपहर बाद आदेश आए और 1 अप्रैल से सर्किल ऑफिस बंद हो गया।
विज्ञापन

रोहतक सर्किल से जुड़ा, पांच सब डिवीजन का भार
राजीव गांधी एजूकेशन सिटी के लिए अब केवल सब डिवीजन को छोड़ा गया है, जिसे रोहतक सर्किल से जोड़ दिया गया है। हुडा सोनीपत की सब डिवीजन भी रोहतक सर्किल के अंतर्गत होगी, जबकि रोहतक सर्किल पर पहले ही तीन सब डिवीजन का भार था, जिससे रोहतक हुडा कार्यालय की दो सब डिवीजन व बहादुरगढ़ हुडा की सब डिवीजन जुड़ी हुई थीं। इस तरह रोहतक सर्किल पर पांच सब डिवीजन का भार हो गया है और वहां बैठने वाले सर्किल के एसई को रोहतक, सोनीपत, बहादुरगढ़ की जिम्मेदारी संभालनी होगी। जबकि सोनीपत सर्किल ऑफिस से जुड़े पानीपत सब डिवीजन को करनाल से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसई को बनाया क्वालिटी कंट्रोलर
सोनीपत सर्किल ऑफिस में तैनात रहे एसई संजीव चोपड़ा को तुरंत प्रभाव से पंचकूला भेज दिया गया है, जिनको क्वालिटी कंट्रोलर बनाया गया है। इसी तरह सर्किल ऑफिस से मोनिका, धर्मपाल, जयभगवान समेत चार को हुडा सोनीपत में तैनात कर दिया गया है। वहीं, आउट सोर्स के कर्मियों नेहा, सुरेंद्र, नीरज, रोहताश, कुलदीप को अभी नहीं बताया गया है कि उनको किसी जगह काम करना है।

राजीव गांधी एजूकेशन सिटी के लिए बनाए गए सर्किल ऑफिस को बंद कर दिया गया है और यहां की दोनों सब डिवीजन को रोहतक से जोड़ दिया गया है। इसके लिए 31 मार्च को आदेश आए थे, जिसके बाद इसे खत्म किया गया। यहां से पानीपत सब डिवीजन को करनाल से जोड़ा गया है।
-डीके आहुजा, एक्सईएन, राजीव गांधी एजूकेशन सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed