फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, rajiv gandhi education city

राजीव गांधी एजूकेशन सिटी में सरकार ने रोके 100 करोड़ के प्रोजेक्ट

Wed, 22 Feb 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Wed, 22 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
sonipat, rajiv gandhi education city
राजीव गांधी एजूकेशन सिटी - फोटो : bureau
सरकार भले ही विकास में तेजी लाने का दावा कर रही हो, लेकिन राजीव गांधी एजूकेशन सिटी में चल रहे 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट पर काम रोक दिया गया है। वहां पुलिस स्टेशन, फायर स्टेशन, सीएचसी, ट्रांसमिशन लाइन, रेनीवाल के प्रोजेक्ट को रोक दिया गया है। उनके लिए मिला बजट छह महीने पहले खत्म हो गया था और उसके बाद बजट जारी नहीं किया गया, जिससे यह सभी काम रोकने पड़े। इन सभी प्रोजेक्ट पर काम रोकने के कारण ठेकेदार भी भागने लगे हैं तो मजदूर भी वहां से चले गए हैं, क्योंकि इनके लिए बजट जल्द मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। इन प्रोजेक्ट पर काम बंद होने से राजीव गांधी एजूकेशन सिटी के प्लाट धारकों की परेशानी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

दो साल पहले दिया था 50 करोड़ का बजट
राई में राजीव गांधी एजूकेशन सिटी के लिए 2006-07 में कई गांवों की जमीन का अधिग्रहण करके काम शुरू कराया गया था। वहां कई शिक्षण संस्थान होने के कारण सुरक्षा को देखते हुए पुलिस स्टेशन के अलावा फायर स्टेशन, सीएचसी, ट्रांसमिशन लाइन, रेनीवाल के प्रोजेक्ट पर दो साल पहले काम शुरू किया गया था। इनमें पुलिस स्टेशन को सात करोड़ रुपये, फायर स्टेशन को 7.5 करोड़ रुपये, सीएचसी पांच करोड़ रुपये, ट्रांसमिशन लाइन 45 करोड़ रुपये, रेनीवाल 50 करोड़ रुपये से बनाए जाने हैं। इनके लिए सरकार ने दो साल पहले शुरुआती बजट दिया जो लगभग 50 करोड़ रुपये था। उसके आते ही विभागीय अधिकारियों ने सभी प्रोजेक्ट पर काम शुरू करा दिया गया, लेकिन सरकार से मिला रुपया खत्म होता देख दोबारा बजट मांगा गया तो वह नहीं मिल सका।
विज्ञापन

हर प्रोजेक्ट 40-70 प्रतिशत तक होने के बाद अधर में
उसके बाद भी ठेकेदार अपने स्तर से काम कराते रहे, लेकिन छह माह पहले स्थिति ऐसी आ गई कि विभागीय अधिकारियों तक ने बजट नहीं मिलने के कारण ठेकेदारों के सामने हाथ खड़े कर दिए। इससे इन सभी प्रोजेक्ट का 40-70 प्रतिशत तक होने के बाद बीच में छोड़ दिया गया और यह काम पिछले छह महीने से रुका हुआ है। इसके लिए बार-बार बजट मांगा जा रहा है, लेकिन उसके बावजूद सरकार की ओर से बजट नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेनीवाल से मिलना है पानी, ट्रांसमिशन लाइन से अलग होगी बिजली
राजीव गांधी एजूकेशन सिटी को बने हुए 10 साल का समय होने वाला है, लेकिन उसके बावजूद वहां अभी तक पानी तक की व्यवस्था नहीं है। वहां जितनी भी शिक्षण संस्थान व अन्य संस्थान है, उनको पानी की व्यवस्था खुद ही करनी पड़ती है। इस समस्या को दूर करने के लिए रेनीवाल बनाया जा रहा था, जिससे यमुना का पानी राजीव गांधी एजूकेशन सिटी में लाकर उसका इस्तेमाल किया जा सके। इसके अलावा ट्रांसमिशन लाइन का प्रोजेक्ट पूरा होने से राजीव गांधी एजूकेशन सिटी की लाइन अलग हो जाती, जिसको अन्य जगह की लाइन पर निर्भर नहीं पड़ता, लेकिन यह सभी प्रोजेक्ट फिलहाल बंद कर दिए गए हैं।

राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में पुलिस स्टेशन, फायर स्टेशन, रेनीवाल, सीएचसी, ट्रांसमिशन लाइन का काम कराने के लिए बजट नहीं है और इस कारण ही काम रुका हुआ है। ठेकेदार भी जाने लगे हैं। बजट के लिए पत्र भेजा हुआ है और जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
-डीके आहुजा, एक्सईएन राजीव गांधी एजूकेशन सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed