{"_id":"5929c2fb4f1c1b7e4e5373a7","slug":"sonipat-rahul-gandhi-meet-mla-ex-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी से बोले विधायक और नेता, हुड्डा ही दिला सकते हैं कांग्रेस को जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी से बोले विधायक और नेता, हुड्डा ही दिला सकते हैं कांग्रेस को जीत
ब्यूरो अमर उजाला/ सोनीपत
Updated Sat, 27 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत में हाईवे पर गुजरते समय कार्यकर्ताओं से रूबरू होते कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी।
- फोटो : amarujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को हटवाने के लिए रोहतक, झज्जर, सोनीपत समेत कई जिलों के विधायक व नेता बहालगढ़ में जुट गए। वहां से होते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सहारनपुर जाना था। राहुल गांधी के सामने विधायकों व नेताओं समेत कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में ही प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बन सकती है। इसलिए अशोक तंवर को हटाकर भूपेंद्र हुड्डा को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाए।
दिल्ली से सहारनपुर जा रहे राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए विधायक जयतीर्थ दहिया के साथ ही झज्जर, रोहतक, सोनीपत जिलों के नेता व कार्यकर्ता बहालगढ़ पहुंचे। विधायक जयतीर्थ दहिया समेत सभी नेताओं ने राहुल गांधी के सामने एक ही बात रखी कि प्रदेश में अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को कमान मिलनी चाहिए, जिससे कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ सके। राहुल गांधी से कहा गया कि अगर यहां भूपेंद्र हुड्डा को कमान सौंपी जाती है तो पंजाब की तरह यहां भी कांग्रेस की एकतरफा जीत होगी। हालांकि राहुल गांधी ने नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया, लेकिन उनकी बात सुनते हुए मंद-मंद मुस्कराते रहे। वहां से जाते हुए उन्होंने केवल ओके बोल दिया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व गन्नौर से विधायक कुलदीप शर्मा ने भी राहुल गांधी के सामने यही बात रखी।
जाम में फंसे रहे राहुल गांधी
यूपी सरकार द्वारा सहारनपुर की हवाई यात्रा पर रोक लगाने के बाद सड़क मार्ग से निकले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हाईवे पर दिक्कत झेलनी पड़ी। यहां पर बीसवां मील के पास राहुल गांधी का काफिला करीब आधे घंटे तक जाम में फंसा रहा। बहादुरगढ़ रोड की ओर से बड़े ट्राले आने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। एएसपी डीके भारद्वाज ने बताया कि जाम नहीं लगा पर ट्रैफिक धीमा जरूर रहा। रोडवेज की एक बस ने गलत साइड से चलना शुरू कर दिया, जिसके बाद ट्रैफिक और अधिक बढ़ गया। इसके बाद दूसरे वाहन भी उसके पीछे ही चलने शुरू हो गए। ऐसे में राहुल गांधी के काफिले को कुंडली बार्डर से बीसवां मील तक पहुंचने में आधा घंटा लग गया।