फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, on road young death two accuse arrest sonipat

सरेआम युवक की हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 May 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 27 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
sonipat,  on road young death two accuse arrest sonipat
हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी सिटी थाना पुलिस के साथ। - फोटो : amarujala beuro
शहर के वेस्ट रामनगर में सरेआम अजय की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या करने के आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी वेस्ट रामनगर निवासी सागर व विशाल नगर निवासी सचिन उर्फ पलटू हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि कि वीरवार शाम को वेस्ट रामनगर निवासी अजय उर्फ गज्जक बाइक पर सवार होकर सूरी पेट्रोल पंप वाली गली से गुजर रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने ने उसे रोककर चाकू व सुए से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में अजय उर्फ गज्जक की पत्नी सुमन के बयान पर वेस्ट रामनगर निवासी सागर, विशाल नगर निवासी सचिन उर्फ पलटू व कालूपुर निवासी ओमबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया था कि चार साल पहले वेस्ट रामनगर निवासी सागर के भाई नान्हू उर्फ राजा की हत्या की गई थी। उसे भी गली में ही तेजधार हथियार से काटकर मौत के घाट उतारा गया था। मामले में सागर के पिता ओमप्रकाश के बयान पर अजय व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामले में अजय व उसका साथी दो माह पहले ही बरी होकर जेल से आए थे। अब अजय की सरेराह हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सागर व सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

अजय की हत्या के मामले में दो आरोपियों को काबू किया गया है। आरोपी ने अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके साथी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
राजपाल, थाना शहर प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed