{"_id":"586aa0d84f1c1bc652158ce1","slug":"sonipat-np-s-work-in-meeting-the-13-million-seals","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप की बैठक में 13 करोड़ के कार्यों पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप की बैठक में 13 करोड़ के कार्यों पर लगी मुहर
अमर उजाला, गोहाना
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित पार्षद व चेयरपर्सन।
- फोटो : sonipat
नगर परिषद की बैठक में शहर के विकास कार्यों के लिए 13 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है। बैठक में इस राशि को शहर के सौंदर्यीकरण, सफाई व्यवस्था व विकास कार्यों के लिए खर्च करने पर सहमति बनी इसके अलावा बैठक में 68 नक्शे भी पास किए गए। पूर्व में हुई बैठक में पास किए गए कार्यों की भी समीक्षा की गई।
सोमवार को परिषद के टाऊन हाल में नगर पार्षदों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने की। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पांच करोड़ की घोषणा के कामों का भी एजेंडा रखा गया। इसके अलावा नगर परिषद अलग-अलग मदों से मिली करीब 8 करोड़ रुपये की ग्रांट को विकास कार्यों पर खर्च करने के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पार्षदों ने कुछ नए कार्यों को भी शुरू करने की सहमति हुई। इस मौके पर वाइस चेयरपर्सन राजेश देवी, नगर पार्षद अंजू कालड़ा, दिव्या तनेजा, नीलम सतीजा, जगबीर पांचाल, विजेंद्र, नान्हा राम, मुकेश देवगन, आशा जैन, नप सचिव पंकज जून व एमई राहुल पूनिया मौजूद रहे।
कहां कितनी राशि होगी खर्च
मेन बाजार में स्टोर्म वाटर लाइन व रोड मरम्मत पर 69 लाख रुपये खर्च करने के अलावा पानीपत रोड पर ग्रीन बेल्ट बनाने पर 70 लाख, सिविल रोड पर सौंदर्यीकरण करने के लिए 90 लाख रुपये, शहर विभिन्न गलियों की मरम्मत कराने के लिए 75 लाख रखे गए। इसके अलावा कृष्णा कॉलोनी में विकास कराने के लिए 99 लाख, पार्क का सौंदर्यीकरण व मरम्मत पर 85 लाख, अनाज मंडी में पार्क की मरम्मत व सुविधा बढ़ाने पर 10 लाख तथा बस अड्डे से महम रोड तक की सड़क का फुटपाथ बनाने के लिए 20 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। नप ने न्यात बस्ती में पानी निकासी की व्यवस्था पर 25 लाख, गलियों के निर्माण, चौपाल के निर्माण व मरम्मत और पानी निकासी की व्यवस्था के लिए करोड़ों रुपये के कामों के प्रस्ताव पास किए हैं।