फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, yog, divas

बनो निरोग, हर खास-ओ-आम आज करेंगे योग

Tue, 21 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 21 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, yog, divas
योग करतीं छात्राएं। - फोटो : bureau
योग भगाए रोग या फिर कहें योग रखे निरोग। कैसे भी कहें, लेकिन करें सिर्फ वैसे जैसे करना होता है। सिर्फ ये ही योग का फंडा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर जहां मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में योग दिवस मनाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर गन्नौर में नई अनाज मंडी, गोहाना में जवाहर लाल नेहरू पार्क में योग शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में सभी प्रशिक्षित शिक्षक योग कराएंगे। मुरथल विवि में होने वाले शिविर के लिए मुख्यातिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री कविता जैन उपस्थित होंगी। वहीं डीसी, एसपी, एडीसी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उपमंडल स्तर पर स्थानीय एसडीएम की अध्यक्षता में योग शिविर लगाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार भी योग शिविर पर पिछली बार की तरह बारिश का साया मंडरा रहा है। पिछले वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बारिश आ गई थी, जिसकी वजह से कार्यक्रम समय से पहले हो गया था। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 5.45 बजे से लोग योग के लिए बैठने शुरू हो जाएंगे। कार्यक्रम प्रात: 6 बजे शुरू हो जाएगा। यह कार्यक्रम लगातार प्रात: 7.30 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


इस बार भी बनाए हैं 125 कॉलम
बता दें कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार योग दिवस पर जिलास्तर पर होने वाला कार्यक्रम ज्यादा भव्य होगा। मुरथल विवि में कार्यक्रम के लिए बनाए गए पंडाल में 125 कॉलम बनाए गए हैं। इनमें 4000 के करीब लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें भी 3,800 के करीब तो स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी होंगे, वहीं बाकी के अधिकारी, यूनिवर्सिटी प्रशासन, विभिन्न कॉलेजों तथा स्कूलों के स्टाफ होंगे। आयोजन स्थल पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के लिए एडीसी शिवप्रसाद शर्मा को नोडल अधिकारी के तौर पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


पतंजलि योग समिति के शिक्षक करवाएंगे योग
योग दिवस पर लोगों को पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षक ही योग कराएंगे। सोनीपत में जिलास्तरीय कार्यक्रम को जहां धर्मप्रकाश आर्य नेतृत्व प्रदान करेंगे। वहीं गन्नौर में यशपाल कादियान के नेतृत्व में योग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने योग दिवस की तैयारियों का लिया जायजा
गन्नौर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस नई अनाज मंडी में 21 जून को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों का जायजा लेते हुए एसडीएम डॉ. सुभीता ढाका ने विशेष दिशानिर्देश देते हुए कहा कि जिनको जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूर्ण ईमानदारी के साथ पूरा करें। उपमंडल स्तर पर मनाया जा रहा योग दिवस किसी भी मायने में जिलास्तर से कम नहीं होना चाहिए। इसके लिए सबका एकजुट होकर प्रयास करना जरूरी है। इस अवसर पर तहसीलदार हरिओम अत्री सहित नायब तहसीलदार देशराज कंबोज, नगर पालिका के सचिव रवींद्र कुहाड़, मार्केट कमेटी के सचिव संजीव कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग केे एसडीओ सत्यनारायण हुड्डा, बिजली विभाग के एसडीओ प्रदीप राणा, एसएमओ डॉ. टीना आनंद, प्राचार्य सतपाल वर्मा आदि मौजूद थे।

योग स्थल पर होंगी सभी सुविधाएं
एसडीएम डॉ. सुभीता ढाका ने बताया कि योग शिविर में लगभग 1200 से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। योगार्थियों के लिए पानी, टेंट, बैठने की व्यवस्था के लिए गलीचे, साउंड सिस्टम, अस्थाई शौचालय आदि प्रबंध किया गया है। इसके अलावा उन्होंने आयोजन स्थल पर एंबुलेंस तथा फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

बारिश डाल सकती है बाधा
गोहाना। उपमंडल स्तर पर पहले गोहाना के चौ. देवीलाल स्टेडियम में योग समारोह मनाया जाना था, लेकिन अब यह जवाहर लाल  नेहरू पार्क में होगा। प्रशासन के अधिकारियों की मानेें तो शिविर के लिए तैयारियां पूरी हैं, लेकिन मौसम का मिजाज देखा जाए तो योग शिविर में बारिश बाधा डाल सकती है।
उपमंडलीय स्तर पर मनाए जाने वाले योग शिविर के लिए प्रशासन पिछले सप्ताह दो दिन और रविवार को प्रशिक्षण करा चुका है। जहां प्रशिक्षक द्वारा हर विभाग के कर्मचारी ओर शहरवासियों को योग करवाने के साथ उसके लाभ भी बताए। रविवार को योग शिविर को आखिरी प्रशिक्षण हुआ था। अब मंगलवार को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दौरान शहर के जवाहर लाल नेहरू पार्क में एक हजार शहरवासी व हर विभाग के कर्मचारी योग करेंगे। इसके अलावा प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम भी किए जाएंगे, लेकिन मौसम खराब होने से योग शिविर में बाधा पड़ सकती है। क्योंकि बारिश में बैठने के लिए प्रशासन द्वारा पार्क में कोई पंडाल नहीं बनाया गया है। एक शेड बना है, वह बिल्कुल छोटा है। अगर बारिश होती है तो उसमें केवल एक सौ से 150 लोग ही खड़े हो सकते हैं। वहीं पार्क देखरेख कमेटी द्वारा शिविर स्थल पर पहले ही पानी दिया जा रहा है। पार्क के माली का कहना है कि यह पानी रात को ही सूख जाएगा।


क्या बोले अधिकारी
उपमंडल के तहसीलदार नरेंद्र दलाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दौरान योग शिविर में एक हजार लोगों के बैठने का प्रबंध किया गया है। बारिश से बचने के लिए पार्क में शेड बना है। शिविर के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed