फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, tank, killed

टैंक की सफाई करने उतरे चार मजदूरों की मौत, तीन की हालत नाजुक

Wed, 01 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 01 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, tank, killed
फैक्ट्री के टैंक में फंसे मजदूरों को बाहर निकालते लोग। - फोटो : bureau
एचएसआईआईडीसी राई स्थित एक फूड प्रोडक्ट फैक्टरी में मंगलवार देर शाम टैंक की सफाई करने उतरे चार मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई। अन्य तीन मजदूरों की हालत गंभीर है। उन्हें बहालगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


एचएसआईआईडीसी राई स्थित बीकानेर फूड प्रोडक्ट फैक्टरी, जिसका प्लाट नंबर 2272, 2273, 74 व 75 हैं, में उमा शंकर और संजय ठेकेदार के कारिंदे काम करते हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे ढके हुए टैंक से अन्य खुले टैंक में जाने वाला पानी आना बंद हो गया। इस पर एक मजदूर उसे खोलने के लिए खुले टैंक में उतरा था। जब उसने बंद टैंक में बने सुराख को खोला तो अचानक जहरीली गैस के प्रभाव में आने से वह बेसुध होकर गिर गया। उसे बचाने के लिए एक अन्य मजदूर टैंक में उतरा तो वह भी गैस के प्रभाव में आ गया। इसके बाद पांच मजदूर और उतरे, लेकिन पांचों ही जहरीली गैस के प्रभाव में आ गए। इनमें से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन मजदूर बेसुध हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना प्रशासन और पुलिस को दी गई। राई थाना प्रभारी वजीर सिंह, नायब तहसीलदार राई हरि सिंह पूनिया और एचएसआईआईडीसी के एजीएम सुनील कुमार मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अमले ने फायर ब्रिगेड की मदद से टैंक में फंसे शवों को बाहर निकाला। इनमें से दो की शिनाख्त सुकंता मलिका (36) निवासी चंदनपुर, उड़ीसा और शेख सरफराज (17) गांव बेतिया, जिला चंपारन, बिहार के तौर पर हुई। कपड़ों से मिले पहचान पत्र से उनकी पहचान हुई। पांच अन्य मजदूरों को टैंक से बाहर निकालकर उपचार के लिए बहालगढ़ स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां चिकित्सकों ने दो अन्य मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। डीआईजी हरदीप सिंह दून, डीएसपी ओमप्रकाश भी मौके पहुंचे और मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना सेफ्टी उपकरण के उतारा गया मजदूरों को
परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री में लापरवाही से काम करवाया जा रहा था। टैंक में सफाई के लिए बिना सेफ्टी उपकरण के ही मजदूरों को उतारा गया। उन्होंने बताया कि अगर सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किया होता तो यह हादसा नहीं होता। वहीं, मामले को लेकर दिल्ली से फैक्टरी मैनेजर विनित अग्रवाल को भी बुलाया गया, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि हादसे में बेसुध हुए मजदूरों के होश आने पर उनके बयान लिए जाएंगे। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed