{"_id":"5787d8b34f1c1b1b0813fbc9","slug":"sonipat-news-hindi-news-supply-halt","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 घंटे से अंधेरे में 450 परिवार, लिफ्ट और पानी की सप्लाई भी बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 घंटे से अंधेरे में 450 परिवार, लिफ्ट और पानी की सप्लाई भी बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
बिजली कनैक्शन कटने से परेशान ओमेक्स हाईट के निवासी पहुंचे लघुसचिवालय।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर कमासपुर के पास ओमेक्स सिटी के अंदर हाईट अपार्टमेंट का बिजली निगम ने 98 लाख रुपये बिजली का बकाया नहीं भरने पर कनेक्शन काट दिया। पिछले 32 घंटे से हाईट के अंदर रह रहे 450 परिवार न केवल अंधेरे में जी रहे हैं, बल्कि पीने का पानी और लिफ्ट तक बंद हो चुकी है। परेशान दो दर्जन मकान मालिक गुरुवार देर शाम लघु सचिवालय पहुंचे और डीसी से कनेक्शन जोड़ने की मांग की। वहीं, कंपनी के मैनेजर का कहना है कि फ्लैट मालिक तीन महीने का बकाया बिल जमा नहीं करा रहे हैं। इसके चलते बिजली कनेक्शन कटा है। अब कंपनी इतनी राशि अपने पास से कैसे जमा करा सकती है। उधर, फ्लैट मालिकों का कहना है कि कंपनी गुमराह कर रही है।
ओमेक्स हाइट निवासी नरेश वर्मा, संजय आंतिल, आजाद सिंह दहिया, अनिल शर्मा, नरेंद्र वर्मा, भूप सिंह, डाक्टर बिजेंद्र, ललित, रबा ने बताया कि चार साल पहले ओमेक्स हाईट के अंदर फ्लैट दिए गए थे, जहां 450 के करीब परिवार रहे रहे हैं। बिजली के बिल को लेकर कंपनी प्रबंधन और फ्लैट होल्डर के बीच विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट तक पहुंचा। फ्लैट होल्डर ने 25 लाख रुपये बिल जमा करा दिया। जबकि बिजली का बिल 98 लाख पहुंच चुका है। इसके चलते बुधवार 12 बजे बिजली निगम की टीम हाइट पहुंची और कनेक्शन काट दिया।
न पीने का पानी, लिफ्ट तक बंद
फ्लैट मालिकों ने बताया 32 घंटे से बिजली बिना उनका जीना मुश्किल हो गया है। घरों में 20 के करीब गर्भवती महिलाओं, 150 के करीब बुजुर्गों और बच्चों का बुरा हाल है। लोग पार्क में रात काटने को मजबूर हैं। इसी के चलते शाम करीब सात बजे दो दर्जन फ्लैट मालिक डीसी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे, जहां डीसी ने एसडीएम निशांत यादव को समस्या के समाधान के लिए ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन
रात को सप्लाई चालू, आज कंपनी प्रबंधन और फ्लैट मालिकों की मीटिंग
एसडीएम निशांत यादव ने बताया कि गुरुवार रात को बिजली का कटा हुआ कनेक्शन चालू कर दिया गया है। विवाद को सुलझाने के लिए शुक्रवार को कंपनी प्रबंधन और फ्लैट मालिकों को बुलाया गया है।
कंपनी नहीं भरेगी बिल : मैनेजर
ओमेक्स हाईट के मैनेजर मनीष गोयल का कहना है कि फ्लैट मालिकों ने पांच महीने बिजली का उपयोग किया है। अब बिल भी फ्लैट मालिकों को ही भरना होगा। कोर्ट भी कंपनी के पक्ष में फैसला दे चुका है। वहीं, फ्लैट मालिकों का कहना है कि कंपनी सिक्योरिटी के 31 लाख भी जमा नहीं करा रही। अकेले फ्लैट मालिकों पर दबाव बनाया जा रहा है।