फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, politics, jangda

आरक्षण के लिए नहीं राज्य सरकार का तख्ता पलटने के लिए हुआ था उपद्रव

Sun, 05 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 05 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, politics, jangda
पत्रकारों से बातचीत करते हुए रामचंद्र जांगड़ा व अन्य - फोटो : bureau
पिछले दिनों प्रदेश में हुए दंगों में आरक्षण का मुद्दा कम और विकासशील सरकार का तख्ता पलट करने की मंशा ज्यादा थी। सरकार को गिराने के लिए प्रदेश के बाहर से आए कुछ लोगों ने यह षड्यंत्र रचा था। यह बात प्रकाश सिंह जांच कमेटी की रिपोर्ट ने साबित कर दिया। यह टिप्पणी आर्थिक एवं पिछड़ा कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा ने की। वह शनिवार को बरोदा रोड स्थित भाजपा की गोहाना निगरानी कमेटी के प्रमुख गुलशन वीरमानी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में राजनीतिक लोग और भ्रष्ट कर्मचारियों की लूटपाट पर इस सरकार ने पूरी तरह रोक लगा दी है। इससे असामाजिक लोगों में बेचैनी थी कि इस लोकप्रिय सरकार को कैसे गिरा जाए। इसको अंजाम देने के लिए पिछले दिनों दूसरे प्रदेश से आए लोगों ने राज्य सरकार को बदलने के लिए षड्यंत्र रचा। हालांकि अबकी बार प्रदेश के लोगों, खाप व पंचायतों ने ऐसे लोगों को दूर कर दिया है। उन्हें मालूम है कि सामाजिक सौहार्द से ही प्रदेश का विकास होगा। अगर आरक्षण से किसी का विकास होता तो आजादी के 68 साल बाद भी देश की 65 प्रतिशत आबादी गरीब नहीं होती। इस 65 प्रतिशत आबादी के 35 वर्ष के कम उम्र के युवक आने वाले समय में कलात्मक बनाए जाएंगे। क्योंकि आज स्वयं रास्ता बनाने की जरूरत है। इस मौके पर भाजपा की गोहाना निगरानी कमेटी के प्रमुख गुलशन वीरमानी, मंडल अध्यक्ष बलराम कौशिक व इंद्रजीत वीरमानी के अलावा अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed