फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, nigam, initiative

राहगीरी के साथ शुरू हुई शहर को स्मार्ट बनाने की तैयारी

Mon, 11 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 11 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, nigam, initiative
राहगीरी प्रोग्राम की शुरूआत में शामिल हुए लोग और नगर निगम के अधिकारी। - फोटो : bureau
निगम के लोगों को बेहतर मनोरंजन और मस्ती के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल करने के उद्देश्य से रविवार को राहगीरी कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नगर निगम कमिश्नर अश्वनी मैंगी ने सेक्टर-15 स्थित दशहरा मैदान से इसकी शुरुआत की। पहले दिन राहगीरी में शहर के 645 लोगों ने अपनी इंट्री दर्ज कराई। इनमें बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं हर कोई राहगीरी के रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन

इस अवसर पर निगम कमिश्नर अश्वनी मैंगी ने कहा कि सोनीपत शहर अब नगर परिषद से नगर निगम बन चुका है। शहर का विस्तार हुआ है और दिल्ली के नजदीक होने से सोनीपत और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में यहां के लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए एक-दूसरे से जोड़े रखने के लिए राहगीरी (चलते-फिरते विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन) कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम की तरफ से यह पहल की गई है और इसका सीधा उद्देश्य शहर को भविष्य में स्मार्ट सिटी में शामिल कराने के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन


वीरवार को बैठक में खेलों में शामिल करने पर होगा विचार
राहगीरी में लोगों के रुझान को देखते हुए निगम कमिश्नर ने फैसला लिया है कि आने वाले वीरवार को एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों से सुझाव भी लिए जाएंगे और अन्य खेलों को भी जोड़ा जाएगा। ताकि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को मिलेगा पुरस्कार
राहगीरी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हो या डा़सर निगम द्वारा इनका हौसला बढ़ाया जाएगा। निगम कमिश्नर ने यह फैसला लिया है कि कोई भी प्रतिभा छिपी नहीं रहे और शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में भी मददगार होगा।

बच्चों और लोगों को बताया एप के बारे में
राहगीरी के दौरान निगम कमिश्नर मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाई गई एप के बारे में बताया और अपनी सभी शिकायतों को एप पर भेजने को कहा ताकि उस का समाधान किया जा सके।


डांस और योगा के प्रोग्राम के लिए जगह में होगा बदलाव
आज के राहगीरी में योगा और डांस में प्रोग्राम में खलल पड़ने से इन दोनों के स्थान को एक दूसरे से दूर करने के फैसला लिया है ताकि येाग करते समय किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed