फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, kabir, birthday

संत कबीर ने जातपात और छुआछूत खत्म करने की दिशा दिखाई

Mon, 20 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 20 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, kabir, birthday
कबीर जयंती पर मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथियों को पुष्प माला पहनाते आयोजक। - फोटो : bureau
संत कबीर ने समाज से छुआछूत, जातपात को खत्म करने के लिए एक दिशा दिखाई और उस पर लोगों को चलाने का काम किया। संत किसी एक समाज के नहीं होते। उनके दिखाए गए रास्ते पर हमें अपने समाज को लेकर चलना होगा और हम सबको उनके मूलमंत्र को आत्मसात करना होगा। यह बात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय दुष्यंत कुमार गौतम ने कही। वह खरखौदा में संत कबीर समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित संत शिरोमणि की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष और वार्ड पार्षद हीरा लाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अनुसूचित जाति विकास वित्त निगम, हरियाणा सरकार की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने कहा कि संत कबीर जी समाज का भला करने के लिए अवतरित हुए थे। अगर समाज के लोगों को आगे बढ़ना है तो नशे और समाज की अन्य बुराइयों से दूर रहना होगा। आज अपने समाज की बेटी टीना ढाबी ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पूरे समाज को गौरवान्वित करने का काम किया है। जिससे पेे्रेरित होकर अन्य युवाओं को भी इस दिशा में आगे आना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने कहा कि संत कबीर ने पूरे समाज को दीपक दिखाने का काम किया है। हमें चाहिए कि हम ईश्वर वंदना करने के बाद ईश्वर द्वारा बनाई गई कृतियों का भी ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी सरकार ने इन महान विभूतियों की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने की पहल की है। इस अवसर पर उन्होंने सरकार के प्रतिनिधि के रूप में समिति को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर राजू धानक, गुलशन ठेकेदार, लखीराम, राजरानी, प्रीतम खोखर, सुखबीर आर्य, जिला पार्षद आरती, संजय रोहणा, रोशनी देवी, जयपाल टांक, श्याम लाल, आनंद, नफे ंसिह, बलवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed