फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, jat andolan, stir, sonipat

अबकी खाप प्रतिनिधियों के हाथों में आंदोलन की बागडोर

Fri, 18 Mar 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 18 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, jat andolan, stir, sonipat
बैठक के दौरान उपस्थित बारहा, खाप व चौगामे के प्रधान - फोटो : bureau
हमें हरियाणा सरकार पर भरोसा है कि वह जाटों को जरूर आरक्षण देगी। अगर आरक्षण नहीं मिलता है तो अबकी बार जो आंदोलन होगा वह शांतिपूर्ण रहेगा। आंदोलन के दौरान न तो तोड़फोड़ और आगजनी होगी और न ही 36 बिरादरी के भाईचारे में दरार आने दी जाएगी। यह कहना है कि नरवाल खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष भलेराम नरवाल का। नरवाल वीरवार को महम-रोहतक रोड मिनी बाईपास स्थित नरवाल भवन में गोहाना तहसील के चौगामे, अठगामें, बाहरे और खाप प्रधान के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

भलेराम नरवाल ने कहा कि शुक्रवार को आरक्षण के लिए सरकार को दिया गया 72 घंटे का अल्टीमेटम पूरा हो जाएगा। सरकार ने आरक्षण दिया तो उनका स्वागत है और नहीं दिया तो रोहतक के नांदल भवन में सभी खापों की मीटिंग कर आगे का फैसला लिया जाएगा। आंदोलन खाप प्रधान के नेतृत्व में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खापों का काम समाज को तोड़ना नहीं, बल्कि जोड़ना है। हमें आरक्षण  सरकार से लेना है, न कि आम लोगों से। इसीलिए अगर आगामी आंदोलन होगा तो वह शांतिपूर्वक होगा। इस मौके पर बुटाना बारहा  प्रधान राजेंद्र कुंडू, मुंडलाना बारहा प्रधान मेहर सिंह लठवाल, आहुलाना  बारहा प्रधान मलिक राज मलिक, जौली चौगामा प्रधान प्रेम नंबरदार व खानपुर  बारहा प्रधान राज सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


सीएम के साथ आज होने वाली बैठक के बाद बनेगी आगे की रणनीति: मलिक
गोहाना। उपमंडलीय परिसर में एसडीएम के साथ बैठक कर जाट समुदाय के लोगों ने पत्रकारों से बातचीत करते आहुलाना बारहा प्रधान मलिक राज मलिक ने बताया कि शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी खापों के प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में अगर मुख्यमंत्री ने जाटों की मांगों को मान लिया तो सही, नहीं तो चंडीगढ़ से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष आगामी रणनीति का ऐलान कर देंगे। उसी रणनीति के आधार पर आगामी आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र सरसाढ़, इंद्रजीत दुहन, रणधीर, बुधराम, सतपाल सिंह, संजय दुहन, बुटाना बारहा प्रधान राजेंद्र कुंडू, भाकियू रोहतक मंडल प्रधान सत्यवान नरवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed