फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, hospital, negligency

डिलीवरी के लिए पैसे नहीं दिए तो बरती लापरवाही, गर्भ में ही बच्चे की मौत

Sat, 30 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 30 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, hospital, negligency
विलाप करते परिजन। - फोटो : bureau
सिविल अस्पताल एक बार फिर कथित भ्रष्टाचार के नाम पर सवालों के घेरे में है। असावरपुर के एक परिवार का आरोप है कि समय पर डिलीवरी कराने के लिए उनसे पैसे मांगे गए। नहीं देने पर लापरवाही बरती, जिसके चलते गर्भ में ही लड़के की मौत हो गई। इस संबंध में जब डिप्टी सीएमओ आदर्श शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामले की सूचना मिली है, कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत का इंतजार है।
विज्ञापन


असावरपुर निवासी विकास ने बताया कि चार दिन पहले उसने अपनी पत्नी अन्नू (28) को डिलीवरी के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। चार दिन बाद भी डिलीवरी नहीं हुई तो मेरी बहन प्रियंका ने स्टाफ से बात की। कहा गया कि अस्पताल में पैसे देने वालों की ही समय पर डिलीवरी होती है। उन्होंने पैसे नहीं दिए तो देखभाल में कोताही बरती गई। गुरुवार रात 2 बजे बताया गया कि लड़का हुआ है। इसके डेढ़ घंटे बाद गंभीर हालत बताकर खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को वे बेटे का अंतिम संस्कार कर शाम को अस्पताल पहुंचे और आरोप लगाया कि बच्चे की गर्भ में ही मौत हो चुकी थी, क्योंकि समय पर डिलीवरी नहीं कराई गई। विकास की बहन प्रियंका का तो कहना है कि जिस समय बच्चे को रेफर कर रहे थे, उस समय वह कोई हरकत नहीं कर रहा था। यह बात जब डॉक्टर को बताई तो उन्होंने कोई प्रयास करने की बजाय जल्दी खानपुर ले जाने को कहा।
विज्ञापन


मामला मेरे नोटिस में आया है, लेकिन लिखित शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
-डॉक्टर आदर्श शर्मा, डिप्टी सीएमओ

स्टाफ मुंह खोलने को तैयार नहीं
पूरे मामले के संबंध में जब अस्पताल के स्टाफ से उनका पक्ष लेने का प्रयास किया गया तो किसी भी कुछ बोलने से साफ मना कर दिया। कहा, सीएमओ या डिप्टी सीमओ से बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed