{"_id":"57128e384f1c1bb86e4a6c2c","slug":"sonipat-news-hindi-news-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी में लगी गेहूं की बोरियों में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी में लगी गेहूं की बोरियों में आग
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
लगी आग।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद रोड स्थित शहर की अनाज मंडी में शनिवार दोपहर अचानक गेहूं की खाली पड़ी बोरियों में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में लगभग दो सौ खाली गेहूं की बोरी जलकर राख हो गई। आढ़तियों व मजदूरों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
गोहाना मार्केट कमेटी के सचिव परमजीत नांदल ने बताया कि दोपहर को अनाज मंडी में खाली पड़ी गेहूूं की बोरियों में आग लग गई। मौके पर पहुंचकर देखा तो गेहूं की खाली बोरियां जल रही थी। मजदूरों के साथ मिलकर गेहूं को बचाने के लिए पानी से बोरियों को गीला किया गया। जिससे आग गेहूं में न फैल सके। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सचिव के अनुसार किसी शरारती तत्व ने खाली बोरियों पर बीड़ी या सिगरेट फेंक दी होगी जिसके कारण आग लग गई। गनीमत यह रही कि आग मंडी में पड़े गेहूं में आग नहीं लग पाई नहीं तो बड़ी घटना हो सकती है। हालांकि कहीं-कहीं कुछ गेहूं भी जले हैं, लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया। मंडी प्रशासन व किसी आढ़ती ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है।