{"_id":"57892c764f1c1b5e1b13d6c5","slug":"sonipat-news-hindi-news-development-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी पार्षदों के सहयोग से कराएंगे गोहाना का विकास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी पार्षदों के सहयोग से कराएंगे गोहाना का विकास
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
हवन-यज्ञ में आहुति डालते हुए राजीव जैन, नप चेयरपर्सन व उपचेयरपर्सन
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी पार्षदों के सहयोग से गोहाना का एक समान विकास किया जाएगा। सबसे पहले स्वच्छता अभियान की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आगामी एक वर्ष में गोहाना की एक भी गली में नालियां खुली नहीं रह जाएंगी। यह बात नवनिर्वाचित चेयरपर्सन रजनी वीरमानी ने नगर परिषद परिसर में शुक्रवार को शपथ ग्रहण के बाद कही। इस दौरान वाइस चेयरपर्सन राजेश देवी ने शपथ ली। इस दौरान नप परिसर में यज्ञ का आयोजन किया गया। जहां भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन और पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा समेत सभी पार्षद ने हवन में आहुति डाली। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर नांदल, रामकुमार मित्तल, मंडल अध्यक्ष बलराम कौशिक, कष्ट निवारण समिति सदस्य गुलशन विरमानी, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, महावीर गुप्ता, पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना, जयसिंह ठेकेदार, इंद्रजीत विरमानी व अशोक जैन समेत शहर के गणमान्य मौजूद रहे।
गौरतलब है कि गोहाना नगर परिषद के 23 वार्डों के चुनाव के लिए मतदान 22 मई को हुआ था। इसके बाद 15 जून को चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन के लिए चुनाव हुआ। जिसमें वार्ड-8 की नगर पार्षद रजनी विरमानी निर्विरोध चेयरपर्सन बनी। जबकि पार्षदों द्वारा वार्ड-14 से राजेश देवी को वाइस चेयरपर्सन चुना गया था। ।
बार में वकीलों के बीच पहुंचे सांसद, बोले, गोहाना के चारों तरफ बनेंगे बाईपास
सोनीपत सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि नगर परिषद गोहाना का 21 करोड़ का बजट है। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए जींद-गोहाना-सोनीपत रेललाइन पर ट्रेन के फेरे बढ़ाएं जाएंगे। इसके बाद सांसद ने नगर परिषद परिसर में पौधारोपण भी किया। इसके बाद गोहाना बार एसोसिएशन में वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि गोहाना के चारों और बाईपास बनाया जाएगा। इसके लिए परियोजना तैयार की जा रही है। बाईपास बनने के बाद गोहाना का महत्व ओर भी बढ़ जाएगा। क्योंकि यह ऐसा केंद्र है जहां से दिल्ली व चंडीगढ़ की सीधी कनेक्टिविटी है। उन्होंने सांसद कोष से बार को 15 लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।