फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, cut, bijli

बिजली किल्लत से परेशान रघबीरपुरा के लोगों ने किया रोड जाम

Sat, 09 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 09 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, cut, bijli
रघबीरपुरा वासियों को समझाते हुए नायाब तहसीलदार व पुलिस अधिकारी - फोटो : bureau
रघुवीरपुरा में वीरवार देर रात से बिजली न आने से परेशान स्थानीय निवासियों ने गोहाना-जींद रोड जाम कर दिया। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि बिजली निगम के अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जींद रोड जाम कर रहे रघुवीरपुरा के लोगों ने कहा कि वीरवार देर रात करीब 9 बजे कॉलोनी की बिजली गुल हो गई थी। कुछ देर बाद बिजली निगम के कर्मचारियों को अवगत कराया गया। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि शहर के चार ट्रांसफार्मर खराब हैं, उन्हें ठीक करने के बाद उनकी बिजली ठीक की जाएगी। हालांकि कई घंटों बाद भी आपूर्ति सामान्य नहीं हुई। इस पर फिर कर्मचारियों से अपील की, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। बिजली कर्मचारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बाद में कर्मचारियों के कोई सुध नहीं लेने से नाराज होकर कॉलोनीवासियों ने जींद रोड के बीचोंबीच होर्डिंग बोर्ड खड़े कर जाम लगा दिया। उन्होंने लगभग 30 मिनट तक रोड जाम रखा। इस दौरान जींद रोड पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


नायाब तहसीलदार के आश्वासन पर खोला जाम
जाम की सूचना पर थाना शहर पुलिस और नायाब तहसीलदार मोहनलाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को काफी देर तक जाम खुलवाने की अपील की, लेकिन वें बिजली आपूर्ति चालू करने पर डटे रहे। इसके बाद नायाब तहसीलदार निगम के अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया। निगम के अधिकारियों से बातचीत करने के बाद नायाब तहसीलदार ने कॉलोनीवासियों को जल्द बिजली आपूर्ति करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद उन्होंने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरखौदा में वीरवार रात लोगों को जागकर काटनी पड़ी रात
खरखौदा में लगने वाले बिजली के अघोषित कट से जहां लोग परेशान हैं वहीं कम वोल्टेज से भी लोगों की रातों की नींद खराब हो रही है। वीरवार रात को यह स्थिति रहने से लोगों को जागकर रात काटनी पड़ी है। जिसके चलते शहर के उपभोक्ताओं में निगम  के प्रति गहरा रोष है। सत्यनारायण, अशोक कौशिक, कर्ण रोहिल्ला, कमल शर्मा, तरुण रोहिल्ला, दीपक, कुश आदि का कहना है कि बिजली निगम की ओर से लगातार उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। कम वोल्टेज से शहरवासियों को परेशानी हो रही है। वीरवार की रात को भी कम वोल्टेज आने से लोग परेशान रहे। बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन के समय लगने वाले बिजली के कटों को तो जैसे-तैसे सहन कर लिया जाता है, लेकिन रात में लगने वाले कट और कम वोल्टेज नींद खराब कर देते हैं। लोगों ने बिजली निगम से उचित कदम उठाने की सिफारिश की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed