{"_id":"6720048cbb8ad14e4c0400e5","slug":"sonipat-media-team-defeated-hindu-college-sonipat-news-c-197-1-snp1007-126890-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत मीडिया टीम ने हिंदू महाविद्यालय को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत मीडिया टीम ने हिंदू महाविद्यालय को हराया
Tue, 29 Oct 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो 35- सोनीपत के नेशनल क्रिकेट क्लब के मैदान में आयोजित मुकाबले के दौरान हिंदू महाविद्यालय के
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नेशनल क्रिकेट क्लब के मैदान में सोनीपत मीडिया टीम व हिंदू महाविद्यालय की टीम के बीच क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में सोनीपत मीडिया टीम ने 27 रन से जीत दर्ज की।
दोनों टीमों के मध्य चल रही तीन मैच की क्रिकेट सीरीज का यह अंतिम मुकाबला था। सोनीपत मीडिया ने जीत के अपने सिलसिले को कायम रखते हुए क्रिकेट सीरीज अपने नाम की। डे-नाइट मुकाबले में मीडिया टीम के बेहतरीन बल्लेबाज मनोज कुमार ने 104 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके शतक की मदद से मीडिया टीम ने 20 ओवर में 199 रन जड़ दिए। विशाल लक्ष्य के दबाव में हिंदू महाविद्यालय की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 60 रन पर चार विकेट गंवा दिए। सुनील छिक्कारा ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, मनीष, विकास दहिया व अनिल बंसल ने दो-दो विकेट लेकर बेहतर प्रदर्शन किया। हिंदू कॉलेज की टीम 19वें ओवर में 171 रन पर आउट हो गई। उनकी तरफ से अरमान ने 39, संजीत पासवान ने 39 व महेश राठी ने 14 रन का योगदान दिया।
मुकाबले में मनोज कुमार को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। हिंदू महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. दिनेश मदान व डॉ. विशाल शर्मा ने कप्तान अनिल बंसल को ट्राफी देकर सम्मानित किया। सीरीज में हिंदू कॉलेज ने पहला मैच 38 रन से जीता था, जिसके बाद सोनीपत मीडिया ने दूसरे मुकाबले में चार विकेट से जीतकर सीरिज को बराबरी पर ला दिया था।