फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, make comety for atikraman, solution

अतिक्रमण हटाने के लिए बनेगी कमेटी, व्यापारी होंगे शामिल

Fri, 06 Jan 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत। Updated Fri, 06 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
sonipat, make comety for atikraman, solution
डीसी से मुलाकात करते हुए व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : sonipat
प्रशासन की ओर से बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सामान जब्त करने के साथ ही दुकानों की ग्रिल व चबूतरे तोड़ने के विरोध में वीरवार को सुभाष चौक से कच्चे क्वार्टर तक के बाजार की दुकानें दोपहर तक बंद रखा गया। इन मार्केट के सभी व्यापारियों ने डीसी से मुलाकात की और बिना किसी नोटिस के अतिक्रमण हटाने के साथ ही अधिकारियों पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि कच्चे क्वार्टर मार्केट में नगर परिषद की दुकानों के सामने के अतिक्रमण को ऐसे ही छोड़ने और अन्य दुकानों के आगे से तोड़कर भेदभाव करने की बात कही। इस पर डीसी ने इस तरह के भेदभाव को गलत बताया और शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए आगे से व्यापारियों व प्रशासन की कमेटी गठन करने की बात कही। वहीं, डीसी ने व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने के लिए मिलकर काम करने को कहा और व्यापारी का मोबाइल व सामान वापस देने पर सहमति बनी। इसके बाद व्यापारियों ने बाजार खोल दिया और किसी तरह का विवाद नहीं होने की बात कही है। इसके बावजूद मंत्री कविता जैन के पति राजीव जैन से मिलकर उनको पूरी स्थिति के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
प्रशासन की ओर से बुधवार को एसडीएम निशांत यादव के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। अधिकारियों ने दावा किया था कि यह कार्रवाई बाजार में दुकानों के सामने अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर की गई। इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गीता भवन चौक और रेलवे रोड पर दुकानदारों का सामान सड़क से हटाया गया था। वहीं, सुभाष चौक के कोचिंग सेंटरों, अस्पताल, बैंकों, दुकानों व होटलों के सामने सड़क पर रखा सामान जब्त किया गया था। वहां से कार व बाइक भी जब्त की गई थी। उसके बाद कच्चे क्वार्टर मार्केट में शोरूम व दुकानों के सामने बने चबूतरे, ग्रिल व सीढ़ियां जेसीबी मशीन से तोड़ी गई थीं। इस पर दुकानदारों ने बिना नोटिस के इस तरह की कार्रवाई करने पर नाराजगी जताई थी और अधिकारियों पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध शुरू कर दिया गया था। मंत्री कविता जैन के पति व भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन से बात करने के लिए कहा गया तो एक व्यापारी का फोन भी जब्त कर लिया गया था। इस तरह से व्यापारियों ने प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध किया था।
विज्ञापन

दुकानें बंद करके डीसी से मिले व्यापारी
प्रशासनिक कार्रवाई के साथ ही गलत व्यवहार करने का विरोध करते हुए सुभाष चौक से कच्चे क्वार्टर मार्केट तक की दुकानों को व्यापारियों ने वीरवार दोपहर तक बंद रखा। यहां के सभी व्यापारी सुभाष चौक पर इकट्ठा हुए और जिला व्यापार संघ के प्रधान संजय सिंगला के नेतृत्व में लघु सचिवालय में डीसी केएम पांडुरंग से मिलने पहुंचे। वहां व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उनको अतिक्रमण हटाने के लिए किसी तरह का नोटिस नहीं दिया गया और इस तरह से अचानक कार्रवाई की गई, जबकि वह हर समय प्रशासन की मदद के लिए तैयार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो दिखाकर दिए भेदभाव के सबूत
व्यापारियों ने कहा कि कार्रवाई के दौरान दुकान के अंदर तक से सामान जब्त किया गया और उनका फोन तक छीन लिया गया। एक व्यापारी की दुकान सील करके गाड़ी में बैठाने तक की धमकी दी गई। व्यापारियों ने डीसी के सामने आरोप लगाया कि जिस जगह कार्रवाई की गई है, वहां नगर पालिका परिषद की दुकानें भी बनी हुई हैं। उन दुकानों के सामने सबसे ज्यादा अतिक्रमण है, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका फोटो दिखाते हुए इस तरह भेदभाव करने की बात कही गई। डीसी ने इस तरह के भेदभाव को गलत बताया और आगे से व्यापारियों के साथ मिलकर शहर से अतिक्रमण हटाने की बात कही। इसके अलावा जिस सामान को जब्त किया गया है, उसको वापस लौटाने पर भी सहमति बनी। वहीं, डीसी ने व्यापारियों से कहा कि इस तरह की कार्रवाई के दौरान किसी का फोन सुनने में परेशानी होती है, इसलिए फोन नहीं सुना जाता है। इसके अलावा डीसी ने यह भी साफ कर दिया कि कोई भी समस्या का समाधान दबाव की जगह आपस में बैठकर बातचीत करने से किया जाता है।
डीसी ने व्यापारियों के सामने यह रखे प्रस्ताव
डीसी केएम पांडुरंग ने व्यापारियों के सामने प्रस्ताव रखा कि आगे कोई भी कार्रवाई की जाएगी तो उसके लिए पहले ही व्यापारियों, नगर निगम, प्रशासनिक अधिकारियों की एक कमेटी बनाकर बैठक की जाएगी। इसमें सभी मिलकर यह तय करेंगे कि अतिक्रमण हटाने के लिए किस तरह से काम किया जाए, जिससे किसी को परेशानी नहीं हो और समस्या का समाधान भी हो जाए। वहीं, डीसी ने बड़े शोरूम में अग्निशयम यंत्र लगाने का प्रस्ताव भी व्यापारियों के सामने रखा और इस तरह के कार्यों में प्रशासन का साथ देने की बात व्यापारियों से कही गई।
इन व्यापारियों ने की मुलाकात
जिला व्यापार एसोसिएशन के प्रधान संजय सिंगला, महासचिव नरेंद्र धवन, पवन तनेजा, बसंत जैन, गीता मार्केट एसोसिएशन का प्रधान जतिन डेमला, विनोद गुप्ता, सुनील जैन, राजीव वर्मा, वैभव मित्तल आदि मौजूद रहे।

अब कोई विवाद नहीं
नोटिस के बिना इस तरह की कार्रवाई की गई थी और इस दौरान व्यापारियों के साथ गलत व्यवहार किया गया था। इस मामले में डीसी के साथ बातचीत हुई और हमारी सभी मांगों को मान लिया गया। अब कोई विवाद नहीं है, लेकिन मंत्री कविता जैन के पति राजीव जैन से सभी व्यापारी एक बार मिलेंगे और उनको अभी तक की पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा।
-संजय सिंगला, प्रधान जिला व्यापार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed