फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Laborer died after falling from tractor-trolley

Sonipat: गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर सात फीट घसीटता गया मजदूर, मौत, कुराड बाईपास पर पर हुआ हादसा

Tue, 23 Jan 2024 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 23 Jan 2024 11:04 PM IST
सार

कुराड बाईपास पर पर हादसा हुआ है। मजदूर बेटे के साथ किसान के ट्रैक्टर पर सवार होकर गन्ने डालने शुगर मिल जा रहा था। पानीपत के गांव बुढ़नपुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर राक्सेड़ा से सोनीपत आते समय हादसा हुआ है। किसान ट्रैक्टर चला रहा था। 

विज्ञापन
Sonipat: Laborer died after falling from tractor-trolley
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र में कुराड़ बाईपास पर गांव देवडू से पहले गन्ने से भरी ट्रॉली के नीचे आकर मजदूर की मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर शुगर मिल जा रहा था। ट्रैक्टर को किसान चला रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक गड्ढ़ा आने व ट्रैक्टर उछलने से मजदूर गिर गया और ट्राॅली के अगले पहिये के नीचे आ गया। वह करीब सात फीट तक घसीटता चला गए और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पानीपत के गांव राक्सेड़ा निवासी साहिल ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह अपने पिता रामनिवास के साथ पानीपत के ही गांव बुढ़नुपर निवासी सूरजभान के खेत में काम करते हैं। वह तथा उनके पिता सूरजभान के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली में गन्ना लेकर सोनीपत शुगर मिल में आ रहे थे। जब वह एनएच-44 से गोहाना-कुराड़ बाईपास के रास्ते जा रहे थे तो देवडू गांव से पहले सड़क पर बने गड्ढे में ट्रैक्टर उछल गया।

विज्ञापन

 

इससे चालक के पास बैठे उनके पिता उछल कर गिर गए। वह ट्रैक्टर के पीछे ट्राॅली के टायर के नीचे आ गए। उनके पिता करीब सात फीट तक घसीटते चले गए। इससे उनकी मौत हो गई। चालक ने उन्हें टायर के नीचे से निकाला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

साहिल ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक किसान के लापरवाही से चलाने व सड़क पर बने गड्ढे से उनके पिता की मौत हुई है। पुलिस ने किसान के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed