फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, indian band, fire

इंडियन बैंक की पार्किंग में आग, 15 मिनट तक दमकल विभाग में नहीं उठा फोन

Sat, 01 Apr 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Sat, 01 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
sonipat, indian band, fire
आग के कारण्‍ा जला मीटर - फोटो : bureau
गीता भवन चौक के पास इंडियन बैंक के बेसमेंट में बनी पार्किंग में आग लग गई। आग बेसमेंट में लगे बिजली मीटर में शार्ट सर्किट के चलते लगी बताई गई है। आग लगते ही हर तरफ धुआं फैल गया, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मामले की सूचना बिल्डिंग मालिक जोगेंद्र को दी और दमकल विभाग को सूचित करने का प्रयास किया, लेकिन वहां 15 मिनट तक किसी ने फोन नहीं उठाया। इस पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। शहरी थाना प्रभारी अजय मलिक व गीता भवन चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग की टीम के देरी से पहुंचने पर दुकानदारों ने रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

गढ़ी घसीटा निवासी जोगेंद्र कुमार की गीता भवन चौक पर तीन मंजिला बिल्डिंग है। बिल्डिंग की पहली मंजिल पर इंडियन बैंक है और बेसमेंट में बैंक की पार्किंग है। अन्य मंजिल पर निजी कार्यालय है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे पार्किंग में लगे बैंक के तीन फेज के मीटर में शॉर्ट सर्किट होने पर आग लग गई। दुकानदारों ने मामले से जोगेंद्र कुमार को अवगत कराया। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और 101 नंबर पर दमकल विभाग कार्यालय में फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसी बीच पुलिस राइडर भूपेंद्र सिंह ने मामले की सूचना 100 नंबर पर कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद शहर थाना प्रभारी अजय मलिक मौके पर पहुंचे और उसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर आई। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

10 बार किया फोन, चंद कदम दूर पहुंचने में लगे 25 मिनट
बिल्डिंग मालिक जोगेंद्र ने बताया कि उन्होंने 101 नंबर पर फायर बिग्रेड को सूचना देने के लिए 10 बार फोन किए। एक बार भी कॉल रिसीव नहीं हो सकी। 2 बजकर 5 मिनट पर कॉल करनी शुरू की थी। इस दौरान कार्यालय में किसी भी कर्मचारी ने फोन नहीं उठाया। बैंक के मीटर में आग लगी रही। लोगों ने मिट्टी व रेत फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। पुलिस को सूचना देने के बाद करीब 25 मिनट की देरी पर फायर बिग्रेड पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने के बाद बिल्डिंग में फैला धुआं
शॉर्ट शर्किट से मीटर में लगी आग के बाद पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया। इस दौरान दूसरी मंजिल पर निजी कंपनी के कार्यालय में काम कर रही युवती को बाहर निकाला गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में निरीक्षण किया, जांच के दौरान बैंक के अंदर सब कुछ ठीक मिला। हालांकि आग लगने से फैले धुएं के कारण एक बार अफरा-तफरी मच गई थी।
बैंक की थी छुट्टी, टल गया हादसा
31 मार्च को क्लोजिंग होने के चलते बैंक में दिनभर काम जारी रहा। शनिवार को बैंक में छुट्टी थी। बैंक खुला होता है तो बेसमेंट में कर्मचारियों की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। अगर वहां कार व दुपहिया वाहन होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विभाग की ओर से जारी 101 नंबर पूरी तरह से ठीक है। फोन आने के बाद उनकी गाड़ी इंडियन बैंक के बेसमेंट में आग पर काबू पाने के लिए निकल गई थी। कई बार फोन में तकनीकी खामियां आ जाती हैं। उसकी जांच कराई जाएगी।
-राजेंद्र सिंह दहिया, जिला दमकल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed