{"_id":"587bc50b4f1c1b5b03efe86b","slug":"sonipat-in-general-store-theft-fire-set-to-destroy-evidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल स्टोर में की चोरी, सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल स्टोर में की चोरी, सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
गांव मनौली में जनरल स्टोर के अंदर चोरी के बाद लगाई गई आग
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मनौली में चोरों ने एक जनरल स्टोर में पहले चोरी की वारदात को अंजाम दिया और बाद में स्टोर को आग के हवाले कर दिया। वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। स्टोर संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव मनौली निवासी रवींद्र ने बताया कि उसकी गांव में परचून, मोबाइल व बिजली के सामान की दुकान है। उसने बताया कि शनिवार रात को वह दुकान बंद कर घर गया था। उसने बताया कि देर रात उसके भाई ने उसे सूचना दी कि दुकान में आग लगी हुई है। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी दौरान उन्हें दिखाई दिया कि जनरल स्टोर की छत में सेंध लगाई गई है। उन्हें समझते देर न लगी कि चोरों ने पहले स्टोर में चोरी की और बाद में चोरी के सबूत मिटाने के लिए आग लगा दी। उसने बताया कि आगजनी व चोरी से उसे लाखों का नुकसान हुआ है।
सीसी कैमरे में कैद नहीं हो सकी घटना
जिस दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है उसके सामने एक अन्य दुकान के बाहर सीसी कैमरा लगा है। हालांकि रवींद्र की दुकान के सामने पेड़ होने के चलते वहां हुआ घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद नहीं हो सका।
विज्ञापन
चोरी व आगजनी की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द कार्रवाई की जाएगी।
सोमबीर, कुंडली थाना प्रभारी