{"_id":"58e3f0254f1c1bf5465b64c3","slug":"sonipat-fire-liquer","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदराई में शराब ठेके पर तोड़-फोड़ कर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंदराई में शराब ठेके पर तोड़-फोड़ कर लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना।
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
शराब के ठेके को आग के हवाले करते हुए ग्रामीण।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदराई में खुले शराब ठेके का विरोध कर रही महिलाओं के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया और ग्रामीणों के साथ नारेबाजी करते हुए ठेके को आग के हवाले कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि बार-बार मांग करने के बाद भी गांव से शराब ठेके को हटाया नहीं जा रहा। लोग शराब पीकर घरों में हंगामा करते हैं। इससे कई परिवार बर्बाद हो गए हैं।
मंगलवार को गोहाना-सफीदों रोड पर गांव खंदराई में दर्जनों महिलाओं व ग्रामीणों ने गांव के बाहर बने शराब ठेके में पहले तोड़फोड़ की, इसके उपरांत शराब ठेके को आग के हवाले कर दिया। महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब का ठेका लड़कियों के स्कूल के पास है। जहां से लड़कियों व महिलाओं को भी आते-जाते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। ठेके के पास शराब वहां से आने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। दो साल पहले भी ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए शराब के ठेके को आग के हवाले कर दिया था, लेकिन उसके बावजूद यहां शराब ठेका खोला जा रहा है। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने शराब के ठेके को हटवाने की मांग को लेकर पांच दिन पहले सीएम विंडो में इसकी शिकायत भी की थी और शराब के ठेकेदार को गांव से ठेके को हटवाने के लिए चेतावनी भी दी थी।
महिलाओं का कहना है कि बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों से भी ठेका हटवाने का आग्रह किया जा चुका है। उनका कहना है कि गांव के लोग शराब के नशे में जहां गलत कार्य करते हैं, वहीं जमीन-जायदाद तक बेच चुके हैं। उनका कहना है कि अब किसी भी कीमत पर दोबारा ठेका नहीं खोलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
नहीं हो रही सुनवाई
गांव में शराब का ठेका अवैध तरीके से बना हुआ है। ठेकेदार को ठेका हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने कोई सुनवाई नहीं की। इस कारण गांव के लोगों को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
-परवार सिंह, सरपंच