{"_id":"63070a106d13f7538e2e2cc8","slug":"sonipat-driver-died-of-electrocution-while-trying-to-escape-after-truck-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: लटकते तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, बचने के प्रयास में चालक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: लटकते तार से टकराकर ट्रक में लगी आग, बचने के प्रयास में चालक की करंट लगने से मौत
Thu, 25 Aug 2022 11:05 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:05 AM IST
सार
सुखदेव सिंह (41) ट्रक पर चालक था। सुखदेव बुधवार को ट्रक लेकर दिल्ली के अलीपुर से बहालगढ़ स्थित क्रोन कंपनी के लिए चला था। जब वह कंपनी के नजदीक पहुंचा तो उसका ट्रक रोड के ऊपर से गुजर रहे लटकते तारों की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
मृतक चालक और सोनीपत पहुंचे परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव बहालगढ़ के पास हाईटेंशन बिजली के तार से टकराने के बाद ट्रक में आग से बचने के प्रयास में चालक को करंट लग गया। इससे वह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर बिजली निगम कर्मियों के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पंजाब के अमृतसर वेरका स्थित तीर्थ नगर निवासी बलविंदर सिंह ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उसका भाई सुखदेव सिंह (41) ट्रक पर चालक था। सुखदेव बुधवार को ट्रक लेकर दिल्ली के अलीपुर से बहालगढ़ स्थित क्रोन कंपनी के लिए चला था। जब वह कंपनी के नजदीक पहुंचा तो उसका ट्रक रोड के ऊपर से गुजर रहे लटकते तारों की चपेट में आ गया। इससे ट्रक के टायरों में आग लग गई। टायरों में आग लगी देख उसके भाई ने बचने के लिए नीचे उतरने का प्रयास किया तो वह करंट की चपेट में आ गया। करंट के कारण उसका भाई बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बलविंदर ने बिजली के ढीले तारों को सुखदेव की मौत का जिम्मेदार बताया। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिजली निगम के कर्मियों के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन