{"_id":"590781a04f1c1b693c441ca3","slug":"sonipat-died-during-bath-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर के युवक की एनसीआर नहर में डूबने से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर के युवक की एनसीआर नहर में डूबने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
Updated Tue, 02 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा-सांपला मार्ग पर गांव रोहणा के पास से गुजरने वाली एनसीआर वाटर चैनल नहर में नहाने के लिए उतरे तीन दोस्त पानी के तेज बहाव में बह गए। हालांकि दो युवक तो बाहर आ गए, लेकिन उनका तीसरा साथी नहर में डूब गया। उन्होंने होश संभालने के बाद उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन युवक तेज बहाव में बह गया। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया जा सका। युवक की तलाश के दौरान पुलिस ने एक अन्य शव बरामद किया है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया, दूसरे शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है।
झज्जर के गांव भापड़ौदा का रहने वाला बब्बर भान अपने दो दोस्तों के साथ खरखौदा अपनी रिश्तेदारी में आया था। जब वे रविवार शाम को वापस जाने लगे तो गर्मी के चलते तीनों रोहणा गांव के पास से गुजरने वाली एनसीआर वाटर चैनल नहर में नहाने के लिए उतर गए। वे नहाने लगे तो तीनों तेज बहाव में बह गए। दो साथियों ने होश संभालते हुए खुद को बाहर निकाल लिया, लेकिन बब्बर भान पानी में डूब गया। उसके साथियों ने उसकी तलाश का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। तलाशी के दौरान एक युवक का शव मिला, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में देर रात पुलिस ने बब्बर भान का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
दूसरे शव की शिनाख्त के लिए प्रयास जारी
पुलिस ने बब्बर भान की तलाश करते हुए नहर में एक युवक का शव बरामद किया है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक हरे रंग की टी-शर्ट व नीले रंग की जींस पहने हुए है।