फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, depty ragisterar, complasary ritayrment

छेड़छाड़ में फंसे डिप्टी रजिस्ट्रार को कंपलसरी रिटायरमेंट

Wed, 22 Feb 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Wed, 22 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार को जबरन रिटायर्ड करने की तैयारी कर दी गई है। डिप्टी रजिस्ट्रार पहले महिला कर्मी के साथ छेड़छाड़ के मामले में फंसे थे और उन पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इस कारण ही उनको चार साल पहले ही कंपलसरी रिटायर करने का फैसला लिया गया है, जिसके लिए उनको यूनिवर्सिटी की ओर से नोटिस जारी करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा वर्ष 2015 में नौकरी छोड़ने वाली एक असिस्टेंट प्रोफेसर से तीन महीने के वेतन की रिकवरी की जाएगी, क्योंकि उन्होंने तीन महीने पहले नौकरी छोड़ने का नोटिस नहीं दिया था। ईसी की मीटिंग में मुहर लगने के बाद दोनों ही मामलों में कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

तब किया गया था सस्पेंड
मुरथल यूनिवर्सिटी की पिछले दिनों हुई ईसी की मीटिंग में डिप्टी रजिस्ट्रार आरके वर्मा को जबरन रिटायर्ड करने का फैसला लिया गया है। उसमें कहा गया कि डिप्टी रजिस्ट्रार पर महिला कर्मी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। उस समय डिप्टी रजिस्ट्रार को सस्पेंड कर दिया गया था और उसके बाद बहाल किया गया, लेकिन अब उनको समय से पहले ही रिटायर करने का फैसला लिया गया है। उनकी नौकरी अभी लगभग चार साल बची हुई है, लेकिन अभी रिटायर्ड करने की तैयारी है और उसके लिए उनको शो कॉज नोटिस भी जारी होगा। डिप्टी रजिस्ट्रार को नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि ईसी की मीटिंग में पहले डिप्टी रजिस्ट्रार को बर्खास्त करने की बात कही जा रही थी, लेकिन उसमेें बाद में कंपलसरी रिटायरमेंट करने का फैसला हुआ।
विज्ञापन

नियम के अनुसार नहीं दिया रिजाइन
इसके अलावा यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर रही निधिका भोरिया ने वर्ष 2015 में नौकरी से रिजाइन कर दिया था। ईसी की मीटिंग में यह भी फैसला हुआ कि असिस्टेंट प्रोफेसर ने नियम के अनुसार नौकरी छोड़ने के लिए तीन महीने पहले नोटिस नहीं दिया था। इस कारण उनसे तीन महीने के वेतन की रिकवरी की जाएगी। इसके लिए भी उनको नोटिस जारी होगा। इन दोनों ही मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईसी की मीटिंग में डिप्टी रजिस्ट्रार आरके वर्मा को कंपलसरी रिटायरमेंट देने का फैसला लिया गया है, जिसके लिए पहले नोटिस दिया जाएगा। उनको पहले नोटिस देने की प्रक्रिया चल रही है और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-केपी सिंह, रजिस्ट्रार दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed