फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat Crime: miscreant entered showroom premises of stone dealer

सोनीपत क्राइम: पत्थर कारोबारी के शोरूम परिसर में घुसा बदमाश, टाटा एस में लगाई आग

Mon, 18 Sep 2023 11:17 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 18 Sep 2023 11:17 AM IST
सार

सोनीपत के गांव गढ़ी केसरी निवासी सतीश ने बताया कि वह गांव में पत्थर व टाइल का शोरूम चलाते हैं। उनका टाटा एस फोर-व्हीलर शोरूम परिसर में खड़ा रहता है। रविवार रात पौने दस बजे उनके कारिंदों ने सूचना दी कि ललित नाम का युवक टाटा एस में आग लगाकर भाग गया है।

विज्ञापन
Sonipat Crime: miscreant entered showroom premises of stone dealer
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गन्नौर के गांव गढ़ी केसरी में पत्थर कारोबारी के शोरूम परिसर में खड़े टाटा एस को एक युवक आग लगा दी। वारदात को अंजाम देकर युवक भाग गया। पीडि़त दुकानदार को मामले का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


रविवार रात करीब पौने दस बजे आग लगाने की मिली थी जानकारी
गांव गढ़ी केसरी निवासी सतीश ने बताया कि वह गांव में पत्थर व टाइल का शोरूम चलाते हैं। उनका टाटा एस फोर-व्हीलर शोरूम परिसर में खड़ा रहता है। रविवार रात पौने दस बजे उनके कारिंदों ने सूचना दी कि ललित नाम का युवक टाटा एस में आग लगाकर भाग गया है। वह तुरंत अपने शोरूम पर पहुंचे। वहां टाटा एस धू-धू कर जल रहा था। जिस पर उन्होंने कर्मियों की मदद से आगे पर काबू पाया। उसके बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद ललित नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
टाटा एस में आग लगाने की सूचना मिली थी। पीडि़त के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed