{"_id":"58ac82884f1c1b9954b245ae","slug":"sonipat-bull-on-first-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली मंजिल पर चढ़ा सांड़, बेहोशी का इंजेक्शन लगते ही लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली मंजिल पर चढ़ा सांड़, बेहोशी का इंजेक्शन लगते ही लगाई छलांग
अमर उजाला ब्यूरो राई।
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर चढ़े सांड को उतारने के लिए लाई गई क्रेन
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव राई में उस समय अजीब नजारा देखने को जब एक सांड़ जीटी रोड के किनारे एक बिल्डिंग की पहली मंजिल पर जा चढ़ा, लेकिन उतरने में नाकामयाब रहा। ग्रामीणों को जब मामले की भनक लगी तो वहां पर सांड़ को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। आनन-फानन में थाना राई पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने क्रेन से सांड़ को उतारने की कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद फैसला लिया गया कि सांड़ को बेहोश करके उतारा जाए। पुलिस ने पशु चिकित्सकों को मौके पर बुलाया। उन्होंने सांड़ को बेहोशी के इंजेक्शन लगाए ताकि उसे नीचे उतारा जा सके, लेकिन उसी दौरान सांड़ ने ऊपर से छलांग लगा दी, जिसके चलते वह घायल हो गया। चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया।
फोटो 24-
विज्ञापन
फोटो 24-