फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, budjet, nagar nigam

साोनीपत काे साेहण्ाा बनाने के मूड में नहीं नगर निगम

Tue, 09 May 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Tue, 09 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
शहर की सफाई के नाम पर सरकार से नगर निगम भारी भरकम राशि लेकर अपने पास रख लेता है। वह राशि पूरे साल निगम के पास रखी रहती है और उसे शहर की सफाई पर खर्च तक नहीं किया जाता है। इससे ही समझ सकते हैं कि ऐसे हालात में शहर की सफाई व्यवस्था कैसे सुधरेगी। सफाई के नाम पर पिछले साल नगर निगम ने 24 करोड़ रुपये सरकार से लिए, लेकिन उसमें से आधे भी खर्च नहीं गए। हालात यह रहे कि 12.5 करोड़ रुपये वित्त वर्ष खत्म होने पर लैप्स हो गए और वह नगर निगम को वापस भेजने पड़े। निगम अधिकारियों ने अब फिर सरकार से सफाई के नाम पर 26 करोड़ रुपये मांगे हैं, लेकिन वह भी खर्च किए जाएंगे या नहीं ये देखना होगा। निगम अधिकारियों के इस कदम पर ही शहर की सफाई व्यवस्था टिकी हुई है कि वह अगले एक साल में कैसी होगी।
विज्ञापन

नगर निगम को शहर की सफाई के लिए वर्ष 2016-17 में 24 करोड़ रुपये का बजट मिला था। इस बजट को पूरे साल सफाई पर खर्च करना था। इससे आउटसोर्स पर कर्मचारियों को रखने के अलावा सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कोई भी सामान खरीदा जा सकता है, लेकिन यह नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही ही कही जाएगी कि इन 24 करोड़ रुपयों में से शहर की सफाई पर केवल 11.5 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए। इसमें से बचे रुपये मार्च 17 खत्म होते ही वापस चला गया और इस चालू वित्त वर्ष के लिए निगम को फिर से बजट मांगना पड़ा। इस बार निगम ने 26 करोड़ रुपये का बजट मांगा है और अधिकारी सही से काम करें तो इस 26 करोड़ रुपये से शहर में सफाई व्यवस्था के पूरे हालात बदल सकते हैं।
विज्ञापन

147 पक्के तो 283 कच्चे कर्मचारी कर रहे काम
नगर निगम में इस समय 147 पक्के व 283 कच्चे कर्मचारी काम कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद आधे शहर की सफाई भी नहीं हो रही है। शहर की सड़कों पर कूड़ा फैला हुआ है। इस कारण ही लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले सप्ताह जहां केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में सोनीपत शहर को 243वां स्थान मिला है। वहीं, निगम का दावा है कि शहर से 350 टन रोजाना कूड़ा निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल नगर निगम के पास सफाई के लिए 24 करोड़ रुपये का बजट था। वह पूरा खर्च होना चाहिए था। इस बार जितना बजट तैयार किया गया है, उसको शहर की सफाई पर पूरा खर्च किया जाएगा। शहर को इस बार अच्छी रैंक दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
-वीरेंद्र सिंह हुड्डा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed