फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Body of teenager drowned in Yamuna on Ganesh Chaturthi recovered

Sonipat: यमुना में डूबे किशोर का शव बरामद, गणेश विसर्जन के दौरान पिता और चचेरे भाई के साथ डूबा था

Sat, 10 Sep 2022 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Sep 2022 11:29 AM IST
सार

शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर शहर से श्रद्धालु भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन करने के लिए नाचते-गाते हुए यमुना समेत अन्य घाटों पर गए थे। सोनीपत की सुंदर सांवरी कॉलोनी से भी करीब 35 श्रद्धालु मीमारपुर घाट पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
Sonipat: Body of teenager drowned in Yamuna on Ganesh Chaturthi recovered
यमुना में डूबे किशोर का शव बरामद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

गणेश चतुर्थी पर सोनीपत में यमुना के मीमारपुर घाट पर मूर्ति विसर्जन करते हुए डूबे किशोर के शव को बरामद कर लिया गया है। किशोर के पिता व चचेरे भाई के शवों को पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। पुलिस तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराएगी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर शहर से श्रद्धालु भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन करने के लिए नाचते-गाते हुए यमुना समेत अन्य घाटों पर गए थे। सोनीपत की सुंदर सांवरी कॉलोनी से भी करीब 35 श्रद्धालु मीमारपुर घाट पर पहुंचे थे। सुंदर सांवरी निवासी सुनील (45), उनका बेटा कार्तिक (13) व भतीजा दीपक (20) भी मूर्ति विसर्जन में शामिल थे। वह अन्य श्रद्धालुओं के साथ मूर्ति विसर्जन करने के दौरान स्नान के लिए यमुना के अंदर चले गए थे। इसी दौरान तेज बहाव में तीनों डूब गए थे। सूचना के बाद मुरथल थाना से टीम और गोताखोर घाट पर पहुंच गए थे। रात करीब आठ बजे सुनील और उनके भतीजे दीपक का शव बरामद कर लिया था। पुलिस ने शनिवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जिस पर सुनील के बेटे कार्तिक के शव को भी बरामद कर लिया गया। कार्तिक की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। कार्तिक पांच बहनों में इकलौता भाई था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed