फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat and Gohana railway stations will have airport-like facilities: Dr. Arvind Sharma

सोनीपत व गोहाना के रेलवे स्टेशनों पर होंगी एयरपोर्ट की तरह सुविधा : डॉ. अरविंद शर्मा

Sun, 26 Jan 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 26 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sonipat and Gohana railway stations will have airport-like facilities: Dr. Arvind Sharma
फोटो :35: दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा।
सोनीपत। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि सोनीपत व गोहाना के रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट की तरह सुविधा होंगी। अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत व गोहाना स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। सोनीपत स्टेशन पर 29 करोड़ और गोहाना स्टेशन पर 15 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलने के बाद उन्होंने बताया कि रेलवे विभाग के मुताबिक फरवरी तक गोहाना स्टेशन पर और 31 मार्च तक सोनीपत स्टेशन पर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने दावा किया सोनीपत व गोहाना के रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। परियोजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। सोनीपत व गोहाना स्टेशन पर भवन निर्माण का कार्य करीब 70-80 फीसदी पूरा कर लिया गया है। जिला के दोनों स्टेशनों पर यात्रियों के लिए आधुनिकता के लिहाज से कई सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। सोनीपत स्टेशन पर 200 मीटर लंबे और 45 फीट चौड़े एक भव्य भवन में एक साथ 450 यात्रियों की क्षमता होगी। अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य हो रहे हैं। सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। हर नागरिक को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है।
विज्ञापन


सोनीपत में यात्रियों के लिए होंगी सुविधाएं

यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय कक्ष, प्लाजा, व्यावसायिक केंद्र, कोच गाइडेंस सिस्टम, दिव्यांगों के लिए सुविधाएं, प्रवेश द्वार पर प्रतीक्षा कक्ष, शौचालय, जल बूथ और आधुनिक रोड की सुविधा होगी। सभी प्लेटफार्मों की ऊंचाई 46 मीटर और चौड़ाई 12 फुट तक होगी। इसके अलावा दूसरे फुट ओवरब्रिज और लिफ्ट का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोहाना स्टेशन पर होगी यह सुविधाएं

गोहाना स्टेशन पर 2 लिफ्ट, आधुनिक शेड, ऊंचा प्लेटफार्म बनाने के साथ एक और फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। स्टेशन पर प्रवेश द्वार पर एसी प्रतीक्षा कक्ष, शौचालय, जल बूथ व आधुनिक रोड की सुविधा मिलेगी। सभी स्टेशनों पर एलईडी लाइटिंग और सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed