फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, ambulance, fight

मरीज को ले जाने के लिए अस्पताल परिसर में भिड़े निजी एंबुलेंस चालक

Sat, 04 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। Updated Sat, 04 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
sonipat, ambulance, fight
सिविल अस्पताल में आपातकालीन वार्ड के बाहर खड़ीं निजी एम्बुलेंस। - फोटो : bureau
एक तरफ जहां सिविल अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंस खड़ी कर चालक सरकारी आदेशों की अवहेलना कर रहें है, वहीं दूसरी और मरीज को ले जाने को लेकर भी आपस भिड़ जाते हैं। ऐसा ही मामला शनिवार को भी सामने आया, जब मरीज के आने से पहले ही उसे ले जाने के नाम पर दो निजी एंबुलेंस चालक आपस में झगड़ा करने लगा। इतना ही नहीं आरोप है कि एक एंबुलेंस चालक ने बाहर से अपने साथियों को बुलवाकर दूसरे एंबुलेंस चालक की जमकर धुनाई करवा दी। दोनों के बीच सरेआम हुए झगड़े का मामला सिक्का कॉलोनी चौकी पुलिस में भी पहुंचा, हालांकि वहां दोनों पक्षों ने समझौैता कर लिया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंस खड़ी करने की अनुमति नहीं है। उसके बावजूद प्रतिदिन परिसर में एक दर्जन से ज्यादा प्राइवेट एंबुलेंस यहां खड़ी आसानी से दिख जाती हैं। उनमें मरीज को ले जाने को लेकर अक्सर तू-तू मैं-मैं भी हो जाती है, लेकिन शनिवार को तो तक हद हो गई जब दो एंबुलेंस चालकों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। एक चालक ने बाहर से युवकों को बुलाकर निजी चालक की जमकर धुनाई करवा दी। उसके बाद खुद ही निजी एंबुलेंस चालक सिक्का कॉलोनी चौकी में शिकायत देने पहुंच गया। जहां पर दोनों पक्षों ने स्वयं ही समझौता भी कर लिया।
विज्ञापन

मरीजों की कटती है जेब
किसी मरीज को ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस की बजाय प्राइवेट एंबुलेंस मौके पर पहुंच जाती है। अस्पताल में सरकारी एंबुलेंस नहीं होने का रोना रोया जाता है। ऐसी स्थिति में मरीज को निजी एंबुलेंस चालकों को खर्च देकर ले जाना पड़ता है, जिससे मरीज को मोटी रकम देनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास 18 एंबुलेंस, चल रहीं 15
मरीजों को लाने व ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास 18 एंबुलेंस हैं। जहां गन्नौर में दो, गोहाना में दो, खरखौदा में दो, बढ़खालसा व जुआं में एक-एक एंबुलेंस हैं। वहीं, महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर में दो एंबुलेंस हैं, जिनमें से एक दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण खराब खड़ी है। वहीं, सामान्य अस्पताल सोनीपत में पांच एंबुलेंस है। जिनमें से भी एक दुर्घटनाग्रस्त है। एक एंबुलेंस सर्विस के लिए भेजी गई है। एक अन्य एंबुलेंस जच्चा बच्चा को घर भेजने के लिए लगा रखी है। ऐसे में महज दो एंबुलेंस ही मौके पर उपलब्ध रह पाती है।
निजी एंबुलेंस को हटाने के लिए दो बार मिल चुके निर्देश
निजी एंबुलेंस चालकों को अस्पताल परिसर में अपनी गाड़ी खड़ी करने की अनुमति नहीं है। उसके बावजूद उन्हें हटाया नहीं जाता। उच्च अधिकारियों की ओर से दो बार पत्र भेजकर निर्देश भी दिए गए हैं, उसके बावजूद इन पर नकेल नहीं कसी जा सकी है।

मामला संज्ञान में आया है। अस्पताल परिसर में प्राइवेट एंबुलेंस खड़ी करने की अनुमति नहीं है। अगर परिसर में प्राइवेट एंबुलेंस खड़ी होती है तो चिकित्सा अधीक्षक से बात की जाएगी। अगर प्राइवेट चालक नहीं माने तो उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। अगर निजी एंबुलेंस चालक अस्पताल में माहौल खराब करने का प्रयास करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
-डॉ. जेएस पुनिया, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed