फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, Administration bluntly: infraction would be removed completely

प्रशासन की दो टूक : पूरी तरह से हटाया जाएगा अतिक्रमण, व्यापारी आज बनाएंगे रणनीति

Fri, 13 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 13 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रमुख बाजारों में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त रवैया बरकरार है। प्रशासन ने जहां दो टूक कह दिया है कि अतिक्रमण सहन नहीं होगा, वहीं व्यापारी कई मुद्दों पर सहमत हो गए हैं। हालांकि उन्होंने शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन से मुलाकात कर आगे की रणनीति बनाने की बात कही है। इतना ही नहीं अतिक्रमण से निपटने के लिए शनिवार को प्रशासन व व्यापारी एसोसिएशन भी आमने-सामने होंगे। व्यापारी एसोसिएशन से रूबरू होने के लिए उपायुक्त ने व्यापारियों के साथ बैठक बुलाई है, जिसमें व्यापारी प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखेंगे। इसी दौरान कमेटी गठित की जाएगी, जो अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगी। दोनों पक्ष कमेटी की बात मानने को तैयार हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कि एसडीएम ने चार दिन पहले कच्चे क्वार्टर, बटन फैक्टरी एरिया व आठ मरला के दुकानदारों को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए अतिक्रमण हटा लेने के निर्देश दिए थे। इसे पहले बुधवार को कच्चे क्वार्टर की तीनों मार्केंट के प्रधानों ने बैठक कर फैसला लिया था कि किसी भी हाल में दुकानदार दुकानों के सामने 8 फुट जगह को नहीं छोड़ेंगे। साथ ही दुकानदारों ने चेतावनी दी थी कि अगर प्रशासन की तरफ से जेसीबी का इस्तेमाल किया जाता है, तो दुकानदार जेसीबी के सामने लेट कर विरोध दर्ज कराएंगे, लेकिन दुकानों पर आंच नहीं आने देंगे। बैठक के बाद दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। वहीं, इस मामले में वीरवार को प्रशासन के आदेश पर बिल्डिंग इंस्पेक्टर आनंद किशोर ने कच्चे मार्केट के पदाधिकारियों यशपाल, जवाहर लाल, राकेश चोपड़ा को निगम कार्यालय में बुलाया तथा दुकानदारों द्वारा अल्टीमेटम के जवाब में अब तक की गई कार्रवाई के बारे में पूछा, जिसमें दुकानदारों ने कहा कि उन्होंने पीली पट्टी से पहले तक सामान को सीमित कर लिया है और छज्जों को भी छोटा कर लिया है। 
विज्ञापन

उधर, व्यापारी भी अतिक्रमण को लेकर प्रशासन का साथ देने को तैयार हैं। व्यापारी चाहते हैं कि उन्हें जगह भी मिल जाए और प्रशासन की कार्रवाई से भी बचा जाए। जिसका व्यापारियों ने बातचीत से ही समाधान निकालने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपसी सामंजस्य ही होगा समाधान
काठ मंडी टिंबर एसोसिएशन के प्रधान पवन तनेजा ने कहा कि अतिक्रमण को लेकर आपसी सामंजस्य से ही समाधान होगा। इसके लिए प्रशासन व व्यापारियों की एक कमेटी का गठन किया जाए। कमेटी में जो फैसला होगा, वह दोनों ओर से मान्य होना चाहिए। व्यापारी भी नहीं चाहते कि उनके ग्राहक व आमजन उनकी वजह से परेशान न हो।
प्रत्येक मार्केट में चाहिए अलग जगह
जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि प्रत्येक मार्केट में अतिक्रमण की भरमार है। व्यापारियों को कहीं चार तो कहीं 10 फीट तक जगह चाहिए। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि एक कमेटी बनाकर इसका समाधान किया जाए। इसके लिए प्रशासन ने जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। 
एकदम से कार्रवाई करना गलत
ककरोई रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अनूज जैन ने कहा कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के प्रति एकदम कार्रवाई करना गलत कदम है। प्रशासन को इसके लिए व्यापारियों से नोटिस देना चाहिए था। इसके बाद अगर व्यापारी अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार नहीं है तो प्रशासन कोई कदम उठाता। मार्केट में रास्ता अधिक होगा तो ग्राहक भी ज्यादा आएंगे और व्यापार भी बढ़ेगा। 
व्यापारियों को करना चाहिए प्रशासन का सहयोग
गोहाना रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान दीपक वर्मा ने कहा कि व्यापारियों ने प्रशासन का सहयोग करना चाहिए क्योंकि शहर के जितने रास्ते खुले होंगे और फुटपाथ होगा तो व्यापार भी बढ़ेगा। यह हालात एक मार्केट में नहीं, बल्कि प्रत्येक मार्केट में है। इसके लिए प्रशासन ने एक मार्केट के अलावा सभी मार्केट में अतिक्रमण हटाना होगा। प्रशासन के इस कदम का सभी का सहयोग करना चाहिए।
कमेटी निकालेगी समाधान की डगर 
अशोक नगर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान कमल शर्मा ने कहा कि डीसी ने उन्हें एक कमेटी बनाने का आश्वासन दिया है। कमेटी के गठन के बाद भी जो फैसला होगा, उसे व्यापारियों ने मानना होगा। कमेटी व्यापारियों के भले के लिए ही बनाई जाएगी।
व्यापारियों का हित देखकर हो कार्रवाई
गीता भवन मेन मार्केट की प्रधान दिव्या लाल ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह व्यापारियों के हित को देखकर ही कार्रवाई करे। वाहनों को पार्किंग के लिए जगह मिल जाए, ऐसा भी कदम उठाना होगा। व्यापारी नहीं चाहते कि वह प्रशासन से उलझे और उनका व्यापार खतरे में आ जाए। 
दुकानदार के लिए हो पांच फीट भूमि 
ज्वैलर्स मार्केट एसोसिएशन के प्रधान संजय जैन ने कहा कि उन्हें दुकान के बाहर कम से कम पांच फीट तो जगह दी चाहिए ही, जिसमें ग्राहक के खड़े हो सके। व्यापारी किसी गलत के हक में नहीं हैं। वह नहीं चाहते कि उनकी दुकानों के सामने जाम लगे, क्योंकि  जाम से उन्हीं का नुकसान होगा।
एकत्रित होकर निकलेगा समाधान
किरयाणा एसोसिएशन के प्रधान चेतन स्वरूप ने कहा कि अतिक्रमण से निपटने के लिए एकत्रित होकर समाधान निकाला जा सकता है। इसके लिए व्यापारियों को प्रशासन का सहयोग भी लेना होगा। प्रशासन व व्यापारियों का चाहिए कि जितनी जगह में काम चलता हो उसे स्वीकार करना चाहिए। इससे न तो व्यापारियों को कोई परेशानी होगी और न ग्राहक को होगी।

शनिवार को व्यापारियों से होगी बैठक
शहर में अतिक्रमण से निपटने के लिए प्रशासन व व्यापारी एसोसिएशन की एक कमेटी गठित की जाएगी, जिसके लिए शनिवार को व्यापारियों की बैठक ली जाएगी। कमेटी बनने के बाद जो भी फैसला उस पर विचार-विमर्श कर उचित कार्रवाई की जाएगी। शहर भर में अतिक्रमण जरूर हटाया जाएगा। इसकी शुुरुआत कच्चे क्वार्टर से ही होगी, जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह गंभीर है।
-के मकरंद पांडुरंग, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed