फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat 10.78 lakh voter

जिले की छह सीटों पर आज 72 प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे 10.78 लाख वोटर

Sun, 20 Oct 2019 06:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
sonipat 10.78 lakh voter
सोनीपत। विधानसभा सीट की चौधर के लिए जुटे 72 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला सोमवार को 10 लाख 78 हजार 118 वोटर करेंगे। चुनाव में किस प्रत्याशी को कितनी कामयाबी मिली है और किसके सिर पर चौधर का ताज सजेगा, यह वोटर सोमवार को साफ कर देंगे। क्योंकि पिछले एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे प्रचार के बाद यह परीक्षा का दिन है, जिसका परिणाम 24 अक्तूबर को आएगा। वहीं प्रचार थमने के बाद भी प्रत्याशी घर-घर पहुंचे और चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

1213 बूथों पर 10.78 लाख करेंगे वोट, मतदान प्रतिशत बढ़ाना चुनौती : जिले में सभी छह विधानसभा सीटों पर वोटरों के लिए 1213 बूथ बनाए गए हैं, जिनपर 10 लाख 78 हजार 118 वोटर मतदान करेंगे। इनमें 5 लाख 85 हजार 785 पुरूष व 4 लाख 92 हजार 307 महिला मतदाता हैं। 26 किन्नर भी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता हैं। इनमें सबसे ज्यादा 10 किन्नर गोहाना विधानसभा क्षेत्र में मतदान करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण व बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पिछले काफी समय से जुटे हुए हैं। इसके साथ ही लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की जा रही है। क्योंकि वर्ष 2014 में 73.8 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2009 में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस तरह 2009 के मुकाबले 2014 में मतदान प्रतिशत जरूर बढ़ा, लेकिन वह भी उम्मीद के अनुसार ज्यादा ऊपर नहीं पहुंचा। इस बार मतदान प्रतिशत को ओर भी ज्यादा बढ़ाने की चुनौती अधिकारियों के सामने है, क्योंकि इस बार हर जगह जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसके साथ ही मौसम भी चुनाव के अनुकूल है, जिसमें मतदाताओं को घर से बाहर निकलने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

सोनीपत विधानसभा
सोनीपत विधानसभा में 14 प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए हैं तो इस सीट पर वोटर भी सबसे ज्यादा हैं। सोनीपत विधानसभा में 183 बूथों पर 2 लाख 16 हजार 117 वोटर हैं। जिनमें 1 लाख 13 हजार 656 पुरुष तो 1 लाख 2 हजार 459 महिला वोटर हैं। इनके अलावा 2 किन्नर भी वोटर हैं। इस सीट पर 581 सर्विस वोटर हैं। सोनीपत सीट से भाजपा, कांग्रेस, जजपा, इनेलो, आप सभी ने अपने प्रत्याशी उतारे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राई विधानसभा
राई विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में 195 बूथों पर एक लाख 74 हजार 882 वोटर हैं। इनमें 95 हजार 806 पुरुष तो 79 हजार 66 महिला वोटर हैं। इसके अलावा 10 किन्नर भी वोटर हैं। इस सीट पर 548 सर्विस वोटर हैं। राई सीट से भाजपा, कांग्रेस, जजपा, इनेलो, लोसुपा सभी ने अपने प्रत्याशी उतारे हुए हैं।
गन्नौर विधानसभा
गन्नौर विधानसभा सीट पर सबसे कम 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में 219 बूथों पर एक लाख 75 हजार 399 वोटर हैं। इनमें 95 हजार 800 पुरुष तो 79 हजार 595 महिला वोटर हैं। इसके अलावा 4 किन्नर भी वोटर हैं। इस सीट पर 995 सर्विस वोटर हैं। राई सीट से भाजपा, कांग्रेस, जजपा, इनेलो सभी ने अपने प्रत्याशी उतारे हुए हैं।
खरखौदा विधानसभा
खरखौदा विधानसभा सीट पर 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में 188 बूथों पर एक लाख 61 हजार 586 वोटर हैं। इनमें 88 हजार 536 पुरुष तो 73 हजार 50 महिला वोटर हैं। इस सीट पर 1229 सर्विस वोटर हैं। खरखौदा सीट से भाजपा, कांग्रेस, जजपा, इनेलो सभी ने अपने प्रत्याशी उतारे हुए हैं।
गोहाना विधानसभा
गोहाना विधानसभा सीट पर 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में 205 बूथों पर एक लाख 72 हजार 140 वोटर हैं। इनमें 93 हजार 407 पुरुष तो 78 हजार 723 महिला वोटर हैं। इसके अलावा 10 किन्नर भी वोटर है। इस सीट पर 1396 सर्विस वोटर हैं। गोहाना सीट से भाजपा, कांग्रेस, लोसुपा, जजपा, इनेलो सभी ने अपने प्रत्याशी उतारे हुए हैं।
बरोदा विधानसभा
बरोदा विधानसभा सीट पर 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में 223 बूथों पर एक लाख 77 हजार 994 वोटर हैं। इनमें 98 हजार 580 पुरुष तो 79 हजार 414 महिला वोटर हैं। इस सीट पर सबसे ज्यादा 1836 सर्विस वोटर हैं। बरोदा सीट से भाजपा, कांग्रेस, जजपा, इनेलो सभी ने अपने प्रत्याशी उतारे हुए हैं।

चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा, जिसके लिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है तो मतदान केंद्रों पर वोटरों को किसी तरह की समस्या नहीं हो। उसके लिए भी पूरा ध्यान रखा गया है और हर किसी को अपना वोट जरूर डालना चाहिए।
-डॉ. अंशज सिंह, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed