फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonepat on the path of beauty, Municipal Corporation divided the city into 37 zones

Sonipat News: सुंदरता की राह पर सोनीपत, नगर निगम ने 37 जोन में बांटा शहर

Sat, 11 Oct 2025 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sonepat on the path of beauty, Municipal Corporation divided the city into 37 zones
फोटो 02: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में बैठक को संबोधित करते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नई पहल की है। नगर निगम ने शहर को सिर्फ 20 वार्डों तक सीमित न रखकर तीन जोनों की सडक़ों को 37 जोन में बांटा है। इसका उद्देश्य सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व जवाबदेह बनाना है। साथ ही लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई होगी।

नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक में मेयर राजीव जैन, संयुक्त आयुक्त अनिल दून, निगम पार्षदों और एजेंसी प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया। बैठक में निर्देश दिए गए कि प्रत्येक क्षेत्र में एक स्वच्छता प्रहरी, सुपरवाइजर और संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी जो प्रतिदिन सफाई कार्य की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने कहा कि निगम का लक्ष्य केवल सफाई व्यवस्था को सुधारना नहीं बल्कि सोनीपत को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर लाना है। यह केवल एक सरकारी अभियान नहीं बल्कि जनआंदोलन है। नागरिकों की भागीदारी से ही स्वच्छ सोनीपत का सपना साकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह साढ़े 7 से साढ़े 8 बजे तक सभी जोनों की सफाई रिपोर्ट तैयार होगी। जहां भी गंदगी मिलेगी वहां तत्काल सफाई करवाई जाएगी।

नगर निगम की तरफ से गठित 37 सफाई टीमों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक होगी जिसमें मेयर और निगम आयुक्त खुद प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा संयुक्त आयुक्त के निर्देशन में गठित निगरानी टीम सुनिश्चित करेगी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
बैठक में पार्षद हरिप्रकाश सैनी, सुरेंद्र नैय्यर, अतुल जैन, मनोनीत पार्षद चरण सिंह जोगी, पूर्व पार्षद संजय, नकीन मेहरा, अनिल ग्रोवर, अशोक शर्मा उपस्थित रहे।
जोन अनुसार तय होगी जिम्मेदारी
नगर निगम के वेस्टर्न जोन की सफाई का जिम्मा निगम के पक्के कर्मचारियों को सौंपा गया है। वहीं ईस्टर्न जोन (वार्ड 4, 6, 7, 8, 9, 14) और जोन-2 (वार्ड 1, 2, 3, 5, 10, 11, 12, 13) की सफाई की जिम्मेदारी निजी एजेंसी कर्मियों को दी गई है। वार्ड 1 से 10 तक मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह और वार्ड 11 से 20 तक मुख्य निरीक्षक सतेंद्र दहिया निगरानी रखेंगे।


सोनीपत को मिल चुका है मिनिस्ट्रियल अवॉर्ड
मेयर राजीव जैन ने कहा कि सोनीपत पहले ही केंद्र सरकार से मिनिस्ट्रियल अवॉर्ड प्राप्त कर चुका है, लेकिन अब लक्ष्य उससे भी आगे बढऩे का है। देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल होना।



लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
संयुक्त आयुक्त अनिल दून ने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में जिम्मेदार अधिकारी और स्वच्छता प्रहरी की ड्यूटी तय की गई है। लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed