फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonepat news, hindi news, sports, wrestling, narsingh yadav, sushil, olympic, camp, sai, sonepat

नरसिंह यादव खुद डीएसपी, नहीं कोई डर

Sat, 21 May 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, सोनीपत
अमर उजाला/ ब्यूरो, सोनीपत Updated Sat, 21 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
sonepat news, hindi news, sports, wrestling, narsingh yadav, sushil, olympic, camp, sai, sonepat
सुशील कुमार और नरसिंह
ओलंपिक और उससे पहले वर्ल्ड कप में मेडल जीतने के लिए पहलवान साई के सेंटर चौहान जोशी पहुंच गए हैं। शुक्रवार से शुरू हुए तैयारी कैंप में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके फ्री स्टाइल के पहलवान योगेश्वर, संदीप तोमर, नरसिंह यादव और ग्रीको रोमन के पहलवान रवींद्र खत्री, हरदीप सिंह और नवीन अपने-अपने साथियों के साथ प्रैक्टिस करेंगे। कैंप में 20 के करीब और भी पहलवान शिरकत करेंगे, जिनमें से अगले माह लॉस एंजिल्स में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ में पसीना बहा रहीं महिला पहलवान
उधर, महिला पहलवानों का शुक्रवार से ही लखनऊ में कैंप शुरू हो गया है, जहां कोच कुलदीप मलिक महिला पहलवानों को ओलंपिक में जीत के लिए दांव-पेच सिखाएंगे।

नहीं मांगी गई अतिरिक्त सुरक्षा, माहौल बेहद सामान्य
कोच जगमेंद्र सिंह ने बताया कि कैंप में पहलवानों की सुरक्षा को लेकर कोई तनाव नहीं है। नरसिंह यादव खुद डीएसपी हैं। दूसरा, उनके कैंप में इस तरह की कोई बात नहीं हुई। बेवजह माहौल खराब किया जा रहा है। उनकी तरफ से स्थानीय पुलिस प्रशासन से कोई अतिरिक्त सुरक्षा नहीं मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed