फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Son arrested for withdrawing 2.25 lakh from ex-serviceman's account

पूर्व सैनिक के खाते से 2.25 लाख निकालने का आरोपी बेटा गिरफ्तार

Fri, 08 Jul 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Son arrested for withdrawing 2.25 lakh from ex-serviceman's account
झिंझौली निवासी पूर्व सैनिक के बैंक खाते से 2.25 लाख रुपये निकालने के मामले में सैदपुर चौकी पुलिस ने उसके ही बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसकी जमानत हो गई।
विज्ञापन

झिंझौली निवासी नरेंद्र सिंह ने दिसंबर 2021 में सैदपुर चौकी पुलिस में शिकायत दी थी कि वह पूर्व सैनिक है और हलालपुर गांव स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में उसका खाता है, जिसमें उसकी पेंशन आती है। उसने 15 दिसंबर, 2021 को दिल्ली के बवाना में एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले थे, जिसके बाद वह अपनी पासबुक में एंट्री करवाने के लिए बैंक गया तो पता चला कि 3 नवंबर से लेकर 17 दिसंबर, 2021 तक उसके खाते से 2.25 लाख रुपये निकाले गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

सैदपुर चौकी प्रभारी रमेश चंद्र का कहना है कि जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता के बैंक खाते से निकली रकम एक महिला के बैंक खाते में गई है। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि नरेंद्र सिंह की पत्नी के खाते में यह पैसा जमा हुआ है जो हाल ही में खोला गया था। जहां से पैसा एक पेटीएम में ट्रांसफर हो रहा था जो शिकायतकर्ता का बेटा प्रयोग कर रहा था। जिसके बाद सारा मामला खुल गया। नरेंद्र सिंह के बेटे ने ही अपनी मां का बैंक खाता खोलकर उसमें पैसा ट्रांसफर किया और वहां से प्रयोग करता रहा। आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक लाख 98 हजार 500 रुपये की रिकवरी भी की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां पर उसकी जमानत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed