Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Some forces want to end reservation conspiratorially: Selja

साजिशन आरक्षण खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें : सैलजा

Thu, 12 Jun 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Some forces want to end reservation conspiratorially: Selja
फोटो 12: सोनीपत के गीता भवन चौक स्थित मंदिर में आयोजित संत कबीर जयंती कार्यक्रम में संत कबीर दा - फोटो : mathura
सोनीपत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। भाजपा की केंद्र सरकार के 11 साल पूरे हो गए हैं। भाजपा को केंद्र में इस बार स्पष्ट बहुमत भी नहीं मिला है, लेकिन सरकार ऐसा प्रदर्शित कर रही है कि जैसे 370 सांसदों के साथ सत्ता में आई हो।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के दिए आरक्षण को कुछ ताकतें साजिश के तहत खत्म करना चाहती हैं। उनसे सावधान रहना होगा। वह बुधवार को गीता भवन मंदिर में धानक संत कबीर समाज जागृति मंच की तरफ से आयोजित कबीर साहेब की 628वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरुओं, संत-महात्माओं की वाणी को आत्मसात करके ही आगे बढ़ना होगा। अपने हक के प्रति सजग और सतर्क रहना होगा। समाज एकजुट रहकर ही अपने हक को सुरक्षित रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर समाज बंटकर रहा तो उसे कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। जिसका जो हक है वह उसे मिलना ही चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी चरम पर है। नशे पर रोक लगाने में सरकार पूरी तरह विफल है। देश की अर्थव्यवस्था केवल कागजों में चौथी सबसे बड़ी बना दी गई है।
जमीनी हकीकत इससे अलग है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के नाम पर किसानों के साथ वादाखिलाफी की गई है। शिक्षा व्यवस्था भी लगातार कमजोर हो रही है। राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा कि वह स्पष्ट कर चुके हैं जो भी पार्टी को आगे ले जाएगा, वही उनके साथ रहेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ईडी और अन्य जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबा रही है। भाजपा के अपने नेता रामकुमार गौतम और कई मंत्री भी यह मान रहे हैं कि उनके काम नहीं हो रहे हैं। अफसरशाही हावी है।
ऑपरेशन सिंदूर और सीडीएस अनिल कुमार के विदेश में दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि सरकार विशेष सत्र बुलाने से बच रही है। महत्वपूर्ण जानकारियां छुपाई जा रही हैं। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को विदेश में जाकर बयान देना पड़ रहा है, जो चिंता का विषय है।

राहुल गांधी के महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनावी धांधली के लगाए गए आरोपों पर कहा कि हमारे नेता जो कह रहे हैं, वह तथ्यों पर आधारित है। इस दौरान प्रधान हसंराज, डॉ. सत्यवीर निर्माण, बलराज सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed