फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Solid practice through a homegrown 'jugaad'... Skilled archer from Siwan hits the bullseye for gold.

Sonipat News: देसी जुगाड़ से पक्का अभ्यास... सिवानका के कुशल तीरंदाज ने सोने पर साधा निशाना

Thu, 01 Oct 2026 02:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Solid practice through a homegrown 'jugaad'... Skilled archer from Siwan hits the bullseye for gold.
फोटो - पिता संदीप दलाल के साथ तीरंदाज कुशल दलाल। स्रोत - ग्रामीण - फोटो : samvad
गोहाना (सोनीपत) : एशियन गेम्स में जिले के गांव सिवानका के कुशल दलाल ने तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन कर भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाला है। कुशल की इस स्वर्णिम सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीण घर आकर परिवार को बधाइयां दे रहे हैं।
विज्ञापन

2018 से शुरू हुए अपने अभ्यास और घर पर बनाए जुगाड़ से बनाए देसी टारगेट के बल पर कुशल ने साबित कर दिया कि पक्के इरादे के आगे हर चुनौती छोटी है।
संदीप दलाल ने बताया कि कुशल वर्ष 2018 में रोहतक नर्सरी में दौड़ का अभ्यास करने जाता था। इस दौरान उसने वहां एक खिलाड़ी को तीरंदाजी करते हुए देखा। उनसे प्रेरित होकर कुशल ने भी दूसरे दिन से ही तीरंदाजी का अभ्यास शुरू कर दिया।
विज्ञापन

लगातार अभ्यास से उसने अपना हुनर निखारा। संदीप दलाल ने बताया कि रोहतक में अभ्यास की जब भी छुट्टी होती थी, तो वह अपने घर पर ही अभ्यास करता था।
इसके लिए उन्होंने एक देसी रेंज तैयार कराई थी। उन्होंने गद्दे को चारों तरफ से बोरी से कवर कर अभ्यास करने के लिए एक टारगेट बनाया था। छुट्टी के दिन वह घंटों तक घर पर अभ्यास करता था। लगातार मेहनत के बल पर ही उसने अब एशियन गेम्स में देश के लिए पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान के बेटे हैं संदीप
कुशल के पिता संदीप दलाल खेती-बाड़ी का काम करते हैं। जबकि उनकी माता गीता हरियाणा राज्य कृषि विभाग बोर्ड में अकाउंटेंट हैं। कुशल दलाल एक साधारण परिवार से हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed