फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Soldier's purse stolen, 94 thousand rupees withdrawn from debit card

Sonipat News: फौजी का पर्स चोरी, डेबिट कार्ड से निकाले 94 हजार रुपये

Sat, 09 Sep 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Soldier's purse stolen, 94 thousand rupees withdrawn from debit card
सोनीपत। नई दिल्ली से पंजाब के पठानकोट जा रहे फौजी का सोनीपत रेलवे स्टेशन पर मोबाइल और पर्स चोरी हो गया। पर्स में रखे एटीएम से चोरों ने 94 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को पता लगा तो पठानकोट राजकीय रेलवे पुलिस को अवगत कराया। जहां से मामले की जांच सोनीपत जीआरपी को भेजी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ओडिशा के जिला जाजपुर के गांव सुलिया निवासी मानस रंजन सतपथी ने राजकीय रेलवे पुलिस पठानकोट में शिकायत दी कि वह 1 अगस्त को सुबह नई दिल्ली से पठानकोट के बीच सफर कर रहे थे। सोनीपत में उनके बैग से मोबाइल, पर्स व कैंटीन का कार्ड चोरी हो गया। उनके पर्स में डेबिट कार्ड भी था। जब उन्होंने घर कॉल कर बैंक खाते की जानकारी लेने के लिए कहा कि परिजनों ने बताया कि उनके खाते से 94 हजार रुपये निकाले गए हैं। तब उन्होंने जीआरपी को अवगत कराया। इस पर पठानकोट जीआरपी ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। वहां से मामला सोनीपत जीआरपी को भेजा गया है। पुलिस यह पता लगाएगी नकदी कहां से निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed