Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   New Grain Market remained closed

Sonipat News: बंद रही नई अनाज मंडी एक लाख बैग हुआ उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
New Grain Market remained closed
-अनाज मंडी में अधिक आवक के कारण बिगड़ी हुई थी व्यवस्था, किसानों को फसल उतारने के लिए नहीं मिल रहा था पर्याप्त स्थान
विज्ञापन

फोटो 22
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। नई अनाज मंडी के आढ़तियों ने बुधवार को नई अनाज मंडी बंद रखी। बुधवार को अनाज मंडी में फसल की खरीद नहीं हुई। इस दिन आढ़तियों ने केवल पहले से खरीदी हुई फसल का उठान करवाया। एजेंसी ने अनाज मंडी से दिनभर में करीब एक लाख बैग का उठान करवाया। फसल के उठान का कार्य रात के समय भी चला।
नई अनाज मंडी में करीब 1293290 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। किसान धान की कटाई का कार्य कंबाइनों से करवा रहे हैं। इसके चलते अनाज मंडी में फसल की आवक मंडी की क्षमता से अधिक हो रही है। फसल की आवक की तुलना में उठान काफी धीमा है। फसल की आवक के दौरान एजेंसी अनाज मंडी से 55 से 60 हजार बैग का ही उठान करवा पाती है। जबकि फसल की आवक उठान से दोगुणा तक हो रही है। उठान कम होने के कारण अनाज मंडी में व्यवस्था बिगड़ जाती है। किसानों को फसल उतारने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिलता है। इससे किसानों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं अनाज मंडी परिसर के अंदर और बाहर सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है। अनाज मंडी में फसल उतारने की व्यवस्था बनाने के लिए बुधवार को आढ़तियों ने अनाज मंडी बंद रखी। आढ़तियों ने किसानों को भी फसल लेकर आने से मना कर दिया था। एजेंसी ने देर शाम तक करीब एक लाख बैग का उठान करवाया।
विज्ञापन

फसल की आवक का आंकड़ा
किस्म आवक (क्विंटल में)
पीआर 115756
1509 587817
डीबी 27238
1121 562470
फसल का उठान करवाने के लिए बंद रखी अनाज मंडी
अनाज मंडी में फसल की आवक अधिक होने से किसानों को फसल उतारने के लिए कम स्थान मिल रहा था। फसल उतारने की व्यवस्था बनाने के लिए अनाज मंडी को बंद रखा गया। अनाज मंडी परिसर से दिनभर फसल का उठान करवाया गया। फसल के उठान का कार्य रात के समय भी किया गया। वीरवार को अनाज मंडी में फसल की खरीद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप मलिक, प्रधान, दी फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed