Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   with over 20,000 tests conducted

एनीमिया मुक्त अभियान : प्रदेश में छठे स्थान पर सोनीपत, 20 हजार से अधिक की हुई जांच

Thu, 12 Nov 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
with over 20,000 tests conducted
- 17 सितंबर से 10 नवंबर तक जिले में 20,851 लोगों का हीमोग्लोबिन जांचा
विज्ञापन

- नगराधीश ने अधिकारियों को टी-4 पोर्टल पर जांच का ब्योरा दर्ज करने के दिए निर्देश
- एनीमिया पीड़ित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित फॉलोअप पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। एनीमिया मुक्त हरियाणा के 100 दिवसीय अभियान में जिले ने प्रदेशभर में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 22 जिलों में छठा स्थान हासिल किया है। अभियान के तहत जिले में 17 सितंबर से 10 नवंबर तक 20 हजार 851 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच की जा चुकी है। अब प्रशासन का जोर जांच के साथ एनीमिया से प्रभावित लोगों को उपचार और पोषण संबंधी परामर्श उपलब्ध करवाने पर है।
लघु सचिवालय में अभियान की प्रगति को लेकर बुधवार को नगराधीश सिमरन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। नगराधीश ने जिला नागरिक अस्पताल, उपमंडलीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों को प्रत्येक जांच का परिणाम एएमबी टी-4 पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने को कहा। मेडिकल कॉलेज को भी अपने यहां हुई जांचों का रिकॉर्ड समय पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अलंकृता गेरा, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण मलिक, एनीमिया मुक्त के नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
बच्चों और गर्भवती पर विशेष ध्यान
नगराधीश ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालयों में पात्र विद्यार्थियों को प्रत्येक सप्ताह आयरन एवं फोलिक एसिड की निर्धारित खुराक दी जाए। जिन बच्चों में एनीमिया की पुष्टि हुई है, उनका नियमित फॉलोअप किया जाए। शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का चिकित्सकीय उपचार पूरा करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एनीमिया से प्रभावित महिलाओं की निगरानी के निर्देश
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं के नियमित संपर्क में रहने और एनीमिया प्रभावित की विशेष निगरानी करने को कहा गया। महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और चना जैसे आयरनयुक्त खाद्य पदार्थ भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed